1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ‘शूटर दादी’ चंद्रो तोमर का कोरोना के कारण निधन

‘शूटर दादी’ चंद्रो तोमर का कोरोना के कारण निधन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 30, 2021 04:45 pm IST,  Updated : Apr 30, 2021 04:45 pm IST

‘शूटर दादी’ के नाम से मशहूर निशानेबाज चंद्रो तोमर का कोविड-19 बीमारी के कारण शुक्रवार को निधन हो गया। वह 89 वर्ष की थी।

Dadi Chandro - India TV Hindi
 ‘शूटर दादी’ चंद्रो तोमर का कोरोना के कारण निधन Image Source : DADI CHANDRO TOMAR'S TWITTER HANDLE

नयी दिल्ली। ‘शूटर दादी’ के नाम से मशहूर निशानेबाज चंद्रो तोमर का कोविड-19 बीमारी के कारण शुक्रवार को निधन हो गया। वह 89 वर्ष की थी। चंद्रो तोमर की देवरानी और उनकी तरह दुनिया की सबसे उम्रदराज निशानेबाजों में से एक प्रकाशी तोमर ने अपने ट्विटर पेज पर यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मेरा साथ छूट गया। चंद्रो कहां चली गयी।’’

चंद्रो तोमर को इस सप्ताह के शुरू में सांस लेने में परेशानी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परीक्षणों से पता चला कि वह कोविड-19 से संक्रमित हैं। इस महामारी के कारण देश में प्रतिदिन 3000 से अधिक लोगों की मौत हो रही है।

उत्तर प्रदेश के बागपत गांव की रहने वाली चंद्रो तोमर ने जब पहली बार निशानेबाजी शुरू की तब उनकी उम्र 60 साल से अधिक थी लेकिन इसके बाद उन्होंने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं जीती। उनके और प्रकाशी तोमर के जीवन पर एक फिल्म भी बनी है। 

शूटर दादी के नाम से मशहूर चंद्रो तोमर ने निशानेबाजी में नेशनल और राज्य लेवल पर कई पदक अपने नाम किये थे। शूटर दादी बागपत के जोहड़ी गांव की रहने वाली हैं। प्रख्यात फिल्मकार अनुराग कश्यप ने उनके जीवन पर आधारित एक फिल्म सांड की आंख का निर्माण किया और इसके जरिये उन्हें पूरी दुनिया में पहचान मिली।

सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता लाजवाब थी, वह लगातार ट्विटर पर सक्रिय रहती थीं। शूटर दादी के ट्विटर पर ये ट्वीट पिन है- जिसमें वह कश्मीर घूमने जाने की बात कर रही हैं, उन्होंने लिखा है कि “एक बार कम से कम जम्मू कश्मीर घूमना है कभी नहीं गयी। बता देना कब माहोल ठीक है। जाऊँगी ज़रूर”

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत