1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सब इंस्‍पेक्‍टर हरजीत सिंह का हाथ करने लगा काम, मुख्‍यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शेयर किया वीडियो

सब इंस्‍पेक्‍टर हरजीत सिंह का हाथ करने लगा काम, मुख्‍यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शेयर किया वीडियो

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 27, 2020 02:02 pm IST,  Updated : Apr 27, 2020 02:02 pm IST

पंजाब पुलिस के प्रमुख दिनकर गुप्ता ने सोमवार को हरजीत सिंह के साहस को सलाम करने के लिए पूरे महकमे से अपने सीने पर हरजीत सिंह के नाम का बैज लगाने की अपील की है।

SI Harjeet Singh recovering well and his hand has started to regain movement- India TV Hindi
SI Harjeet Singh recovering well and his hand has started to regain movement

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के सब इंस्‍पेक्‍टर हरजीत सिंह का हाथ धीरे-धीरे काम करने लगा है। खुद मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने इस बात की जानकारी दी है। हरजीत सिंह इस समय पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती हैं। पंजाब पुलिस ने उनके अनुकरणीय साहस के लिए उन्‍हें असिस्‍टेंट सब इंस्‍पेक्‍टर से सब इंस्पेक्टर रैंक (एसअई) पर पदोन्नत कर दिया है।

मुख्‍यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि पीजीआई में सब इंस्‍पेक्‍टर हरजीत सिंह के हाथ का ऑपरेशन हुए दो हफ्ते पूरे हो चुके हैं। मुझे यह बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि उनके स्‍वास्‍थ्‍य में तेजी से सुधार हो रहा है और उनके हाथ ने दोबारा धीरे-धीरे काम करना शुरू कर दिया है। मैं साहसी हरजीत सिंह का यह वीडियो आपके सबके साथ साझा कर रहा हूं।

पंजाब पुलिस के प्रमुख दिनकर गुप्‍ता ने सोमवार को हरजीत सिंह के साहस को सलाम करने के लिए पूरे महकमे से अपने सीने पर हरजीत सिंह के नाम का बैज लगाने की अपील की है। स्‍वयं डीआईजी भी अपने नाम की जगह हरजीत सिंह के नाम का बैज लगाएंगे। गुप्‍ता ने ट्वीट कर कहा कि आइए सभी को दिखाएं कि पुलिसकर्मियों और डॉक्‍टरों पर कोई हमला, जो एसआई हरजीत सिंह की तरह कोवडि-19 से लड़ रहे हैं, वह भारत को एक साथ एकजुट करेगा।

असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर हरजीत सिंह के बाएं हाथ को 12 अप्रैल को पटियाला में निहंग सिखों द्वारा झड़प में घायल कर दिया गया था। इस घटना में शामिल तीन अन्य पुलिसकर्मियों को महानिदेशक के कमेंडेशन डिस्क से सम्मानित किया गया है। चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा आठ घंटे की सर्जरी में हरजीत के हाथ को सफलतापूर्वक लगाया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत