1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सिक्किम में Coronavirus का पहला मामला सामने आया, दिल्ली से लौटा छात्र मिला पॉजिटिव

सिक्किम में Coronavirus का पहला मामला सामने आया, दिल्ली से लौटा छात्र मिला पॉजिटिव

 Written By: Bhasha
 Published : May 23, 2020 10:47 pm IST,  Updated : May 23, 2020 10:47 pm IST

सिक्किम में शनिवार को कोविड-19 का पहला मामला आया। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित मिला व्यक्ति 25 वर्षीय छात्र है और हाल में दिल्ली से लौटा था।

सिक्किम में Coronavirus का पहला मामला सामने आया, दिल्ली से लौटा छात्र मिला पॉजिटिव- India TV Hindi
सिक्किम में Coronavirus का पहला मामला सामने आया, दिल्ली से लौटा छात्र मिला पॉजिटिव Image Source : PTI

गंगटोक: सिक्किम में शनिवार को कोविड-19 का पहला मामला आया। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित मिला व्यक्ति 25 वर्षीय छात्र है और हाल में दिल्ली से लौटा था। स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक सह सचिव पेम्पा शेरिंग भूटिया ने पत्रकारों को बताया कि छात्र के नमूने को जांच के लिए सिलिगुड़ी स्थित उत्तर बंगाल चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल भेजा गया था।

रिपोर्ट आने पर उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि छात्र दक्षिण सिक्किम के रबांग्ला का रहने वाला है और उसका सर थूतोब नामग्याल स्मारक अस्पताल में इलाज चल रहा है। भूटिया ने बताया कि छात्र दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।

उन्होंने बताया कि छात्र पिछले हफ्ते निजी बस से सिलिगुड़ी पहुंचा था और सिक्किम राष्ट्रीयकृत परिवहन की बस से 19 मई को मेल्ली जांच चौकी पहुंचा था। अधिकारी ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति दक्षिण दिल्ली के निर्धारित पृथकवास केंद्र में भी रुका था।

भूटिया ने बताया कि 21 मई को कोरोना वायरस से संक्रमण के लक्षण सामने आने के बाद उसे तुरंत सर थूतोब नामग्याल स्मारक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।