1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सबरीमला विवाद: स्मृति ईरानी का बयान, कहा मंदिर में पूजा का अधिकार है लेकिन दूषित करने का अधिकार नहीं

सबरीमला विवाद: स्मृति ईरानी का बयान, कहा मंदिर में पूजा का अधिकार है लेकिन दूषित करने का अधिकार नहीं

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 23, 2018 03:06 pm IST,  Updated : Oct 23, 2018 03:06 pm IST

स्मृती ईरानी ने कहा कि उन्हें मंदिर में पूजा का अधिकार है लेकिन मंदिर को दूषित करने का अधिकार नहीं है

Smriti Irani Statement on Sabarimala issue- India TV Hindi
Smriti Irani Statement on Sabarimala issue

नई दिल्ली। सबरीमला मंदिर में हर उम्र की महिलाओं के प्रवेश पर सुप्रीम कोर्ट की सहमति के बाद उठे विवाद में अब केंद्रीय कपड़ा मंडी स्मृती ईरानी भी कूद गई हैं। मंगलवार को स्मृति ईरानी ने इस विवाद पर बयान दिया। स्मृती ईरानी ने कहा कि उन्हें मंदिर में पूजा का अधिकार है लेकिन मंदिर को दूषित करने का अधिकार नहीं है।

स्मृती ईरानी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री होने के नाते वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोलने वाली कौन होती हैं, इसके आगे उन्होंने सवाल पूछने वाले को कहा ‘’क्या आप माहवारी के खून से सने सैनेटरी पैड को कभी अपने दोस्त के घर ले जाते हैं, नहीं न, तो फिर उसे भगवान के घर क्यों लेकर जाएं’’

गौरतलब है की सबरीमला मंदिर में पहले 10 वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक की आयू की महिलाओं के प्रवेश पर रोक थी, माहवारी की वजह से 10 वर्ष से लेकर 50 वर्ष आयू उम्र वाली महिलाओं के प्रवेश पर रोक लगाई गई थी। यह मामला जब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तो सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर में सभी उम्र की महिलायों के प्रवेश की इजाजत दी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का स्थानीय स्तर पर लोगों ने काफी विरोध किया है और कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत