1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 13 करोड़ रुपये कीमत का सांप का जहर जब्त, भेजा जा रहा था चीन

13 करोड़ रुपये कीमत का सांप का जहर जब्त, भेजा जा रहा था चीन

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 11, 2021 07:21 am IST,  Updated : Sep 11, 2021 07:21 am IST

वन विभाग के अधिकारी ने कहा कि दक्षिण दिनाजपुर जिले के रहने वाले आरोपी को गोरुमारा राष्ट्रीय उद्यान में सांप के जहर वाले तीन जार के साथ पकड़ा गया, जिसे तस्करी कर चीन भेजा जा रहा था। 

snake venom worth rupee 13 crore en route to china seized 13 करोड़ रुपये कीमत का सांप का जहर जब्त, भ- India TV Hindi
13 करोड़ रुपये कीमत का सांप का जहर जब्त, भेजा जा रहा था चीन Image Source : TWITTER/KOALASWELCOME

जलपाईगुड़ी. पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 13 करोड़ रुपये कीमत का सांप का जहर बरामद किया गया। एक वन अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दक्षिण दिनाजपुर जिले के रहने वाले आरोपी को गोरुमारा राष्ट्रीय उद्यान में सांप के जहर वाले तीन जार के साथ पकड़ा गया, जिसे तस्करी कर चीन भेजा जा रहा था। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे छह दिन के लिए वन विभाग की हिरासत में भेज दिया गया। 

पिछले महीने आगरा में मुक्त करवाए गए थे 24 सांप

आगरा में पिछले महीने वाइल्ड लाइफ एसओएस और उत्तर प्रदेश वन विभाग द्वारा चलाये गये संयुक्त अभियान में शहर के पांच अलग-अलग मंदिरों के बाहर सपेरों के कब्जे से 24 सांपों को मुक्त कराया गया था। सभी सांपों को वर्तमान में वाइल्ड लाइफ एसओएस के उपचार एवं देखभाल में रखा गया है। 

इन सांपों को वाइल्डलाइफ एसओएस और यूपी वन विभाग ने आगरा में कैलाश महादेव मंदिर, बल्केश्वर महादेव मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, राजेश्वर और रावली मंदिरों के बाहर सपेरों से मुक्त कराया था, जिनमें 16 कोबरा, चार रैट स्नेक और चार कॉमन बोआ प्रजाति के सांप हैं। सभी सांप भूखे और निर्जलित स्थिति में पाए गये, जिसमें एक गैर-विषैले प्रजााति के सांप-रैट स्नेक भी पाया गया, जिसका मुंह सिल दिया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत