1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू एवं कश्मीर में बारिश, बर्फबारी से तापमान में गिरावट

जम्मू एवं कश्मीर में बारिश, बर्फबारी से तापमान में गिरावट

 Written By: IANS
 Published : Jan 30, 2016 12:38 pm IST,  Updated : Jan 30, 2016 01:01 pm IST

जम्मू एवं कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है।

snowfall- India TV Hindi
snowfall

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है। राज्य में ठंड और शीत लहरों ने फिर से दस्तक दी है। कश्मीर घाटी के लोकप्रिय स्की रेसॉर्ट गुलमर्ग में 23 सेंटीमीटर की बर्फबारी देखी गई। वहीं, जम्मू क्षेत्र के बटोत में 24 मिलीमीटर की बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के कई हिस्सो में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है।

श्रीनगर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि जम्मू में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने जम्मू में देर शनिवार बारिश होने की संभावना जताई है। बताया जा रहा है कि रविवार को जम्मू के कई हिस्सों कोहरा छाए रहने की संभावना है। श्रीनगर में शनिवार दिन में अधिकतम तापमान करीब 8 डिग्री सेल्सियस और जम्मू में 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

दिल्ली में धुंध भरी सुबह

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को धुंध रही। न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक दिन के दूसरे पहर में बादल देखे जा सकते हैं। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सुबह 8.30 बजे आद्रता 98 फीसदी रही। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह मौसम में इस समय के तापमान से तीन डिग्री अधिक रहा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत