1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सोम ने कहा सपा अल्पसंख्यकों का तुष्टीकरण कर रही है

सोम ने कहा सपा अल्पसंख्यकों का तुष्टीकरण कर रही है

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 04, 2015 08:20 pm IST,  Updated : Oct 04, 2015 08:20 pm IST

दादरी: भाजपा के विवादित विधायक संगीत सोम ने राजनीतिक विवाद को हवा देते हुए आज दादरी का दौरा किया जहां उन्होंने प्रदेश की सपा सरकार पर आरोप लगाया कि वह अल्पसंख्यक समुदाय का तुष्टीकरण कर

सोम ने कहा सपा...- India TV Hindi
सोम ने कहा सपा अल्पसंख्यकों का तुष्टीकरण कर रही है

दादरी: भाजपा के विवादित विधायक संगीत सोम ने राजनीतिक विवाद को हवा देते हुए आज दादरी का दौरा किया जहां उन्होंने प्रदेश की सपा सरकार पर आरोप लगाया कि वह अल्पसंख्यक समुदाय का तुष्टीकरण कर रही है और गोमांस खाने की अफवाह पर एक व्यक्ति की पीट पीट कर हत्या मामले में निर्दोष लोगों को फंसा रही है। सोम पर 2013 के मुजफ्फरनगर सांप्रदायिक दंगों के दौरान भड़काऊ भाषण देने का आरोप था। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ऐसे काम कर रही है जैसे वह पूर्वाग्रह से ग्रसित हो और दो साल पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हिंसा के दौरान भी उसने इसी प्रकार से काम किया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार उन लोगों का बचाव कर रही है जिन्होंने गोवध किया था। पीड़ित अखलाख के परिवार ने आज लखनऊ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भेंट की। इसकी पृष्ठभूमि में सोम ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए आरोप लगाया, जिस प्रकार वे मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपियों को विमान से ले गए थे, उसी प्रकार वे उन लोगों को विमान से ले गए जिन्होंने गोवध किया। जब किसी की हत्या होती है तो उनके लिए अलग अलग नियम हैं। संजय राहुल यादव को घटना में गोली मार दी गई, लेकिन क्या किसी को जानकारी है। उत्तर प्रदेश के विधायक का यह बयान तब आया है जब भाजपा नेता और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि घटना को राजनीतिक या सांप्रदायिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। सोम ने सवाल किया कि राज्य सरकार ने एआईएमआईएम नेता असादुद्दीन ओवैसी को क्यों गांव का दौरा करने और सांप्रदायिक उन्माद फैलाने की अनुमति दी।

सोम ने कहा, ओवैसी जैसे व्यक्ति को हैदराबाद से यहां आने की अनुमति दी गई। क्या समाजवादी सरकार उनसे सांठगांठ कर रही है? हैदराबाद से एक व्यक्ति आता है और ऐसे बयान देता है। क्या यह सरकार की कमजोरी नहीं है? उन्होंने आरोप लगाया, यह सरकार एक खास समुदाय के तुष्टीकरण का प्रयास कर रही है। वे तुष्टीकरण की राजनीति करना चाहते हैं जिसे हम स्वीकार नहीं करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत