1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Exclusive: #Pathankot: एसपी की आपबीती, एसपी की जुबानी

Exclusive: #Pathankot: एसपी की आपबीती, एसपी की जुबानी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 04, 2016 08:09 pm IST,  Updated : Jan 04, 2016 09:55 pm IST

पठानकोट: पंजाब के पठानकोट एयरबेस पर हमले से पहले आतंकियों ने जिस एसपी को अगवा किया था उन्होंने कई अहम खुलासे किए है। किडनैपर्स ने गुरदासपुर के एसपी सालविंदर सिंह और उनके 2 दोस्तों को

sp salwinder singh- India TV Hindi
sp salwinder singh

पठानकोट: पंजाब के पठानकोट एयरबेस पर हमले से पहले आतंकियों ने जिस एसपी को अगवा किया था उन्होंने कई अहम खुलासे किए है। किडनैपर्स ने गुरदासपुर के एसपी सालविंदर सिंह और उनके 2 दोस्तों को शुक्रवार को छोड़ दिया था हालांकि उनकी कार को लेते गए। एसपी और उनके दोस्तों कों गुरुवार देर रात किडनैप किया गया था।

इंडिया टीवी से बातचीत में एसपी सालविंदर सिंह ने बताया कि चार-पांच आतंकियों ने उनकी गाड़ी रोकी और उन्हें अगवा कर लिया था। उन्होंने बताया कि आतंकी फौज की वर्दी में थे और उनके पास एके 47 थी। गाड़ी में एसपी के एक दोस्त और कुक भी था। आतंकियों ने रायफल उनके सिर पर सटा रखी थी आतंकियों ने एसपी और उनके साथियों से मारपीट की।

एसपी ने बताया कि आतंकियों ने उनका फोन भी इस्तेमाल किया। उन्होंने खुलासा किया कि आतंकी हिंदी और उर्दू में बात कर रहे थे। आतंकियों ने पाकिस्तान भी बातचीत की लेकिन उर्दू न समझ पाने की वजह से वे ये नहीं जान सके कि आतंकियों ने क्या बातचीत की।

'मारने-पीटने के बाद SP और कुक को फेंका'

आतंकवादियों को सबसे पहले देखने वालों में SP का कुक भी था। इस कुक से भी इंडिया टीवी ने एक्सक्लूसिव बात की। कुक को भी आतंकवादियों ने किडनैप किया था। कुक मदन गाडी की पिछली सीट पर बैठे हुए थे। आतंकवादियों ने चलती गाडी में कुक के साथ मारपीट की और मुंह में कपडा ढूंस दिया गया और आंखों पर पट्टी बांध दी। आतंकवादी बार बार उन्हें जान से मारने की धमकी दे  रहे थे।

एसपी सलविंदर और कुक मदन को अलग-अलग जगह पर गाडी से फेंका लेकिन कुछ देर बाद दोनों मिल गए। दोनों ने एक ग्रामीण के घर पनाह लेकर अपनी जान बचाई।

आतंकियों ने काटा गला, मरा समझकर फेंक दिया था

पठानकोट एयरबेस पर हमला करने वाले फिदाईन का चेहरा सबसे पहले देखने वालों में ज्वैलर राजेश वर्मा भी शामिल है। इस ज्वैलर ने साढ़े चार घंटे मौत के साए में बिताए। राजेश वर्मा उस गाड़ी को ड्राइव कर रहा था जिसमें गुरूदासपुर हैडक्वाटर में पोस्टेड SP सलविन्दर सिंह थे। इस गाड़ी को पठानकोट एययबेस पर हमले से पहले आतंकवादियों ने ओवरपावर किया। गाड़ी में SP का रसोईया भी था। SP और उऩके रसोइए को आतंकवादियों ने हाथ पैर बांध कर गाड़ी से फेंक दिया लेकिन गाड़ी को ड्राइव कर रहे ज्वैलर को आतंकवादियों ने मारने की कोशिश की। उसका गला काट दिया। आतंकवादी इस शख्स को मरा हुआ समझकर गाड़ी में ही उसकी बॉडी को रखे रहे। इस शख्स ने आतंकवादियों की पूरी बातचीत सुनी।

आतंकवादियों ने इसके फोन से पाकिस्तान में अपने हैंडलर्स को फोन किया और अपने ऑपरेशन की जानकारी दी। आतंकवादियों ने इसके बाद राजेश वर्मा के फोन से अपने हैंडलर्स से बात की। आतंकवादियों ने हैंडलर्स को बताया कि उन्होंने एक पुलिस अफसर की गाड़ी किडनैप की है और अफसर को गाड़ी से बाहर फेंक दिया है। तब हैंडलर्स ने दहशतगर्दों को हुक्म दिया कि वापस जाए और उस अफसर को पकड़कर अपने साथ रखें।

राजेश वर्मा ने इंडिय़ा टीवी के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया कि आकाओं का आदेश मिलने के बाद आतंकवादी SP सलविन्दर सिंह को खोजने फिर उसी जगह पर वापस गए जहां उन्होंने SP और उसके रसोईए को गाड़ी से बाहर फेंका था। आतंकवादियों ने एसपी की तलाश की लेकिन एसपी का सुराग नहीं मिला। फिर गला काटने से पहले कहा, ‘आपको जन्नत नसीब हो’। गला काटने से पहले उन्होंने मुंह में कपड़ा ठूंसा। उन्होंने अपनी कमीज से गले को बांधा और मदद मांगी। उनके गले में 40 टांके लगे हैं

अगली स्लाइड पर वीडियो में देखे एसपी की पूरी आपबीती-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत