1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छठ के मौके पर दिल्ली से बिहार के लिए ये हैं स्पेशल गाड़ियां, जानिए इनका समय और स्टेशन

छठ के मौके पर दिल्ली से बिहार के लिए ये हैं स्पेशल गाड़ियां, जानिए इनका समय और स्टेशन

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 10, 2018 12:02 pm IST,  Updated : Nov 10, 2018 12:07 pm IST

दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से भागलपुर, जयनगर, पटना, दरभंगा, बरौनी और मुजफ्फरनगर के लिए विशेष गाड़ियां चलाई जा रही हैं

Special Trains by Indian Railway for Chhath 2018- India TV Hindi
Special Trains by Indian Railway for Chhath 2018

नई दिल्ली। पूर्वी भारत में छठ के त्यौहार को देखते हुए भारतीय रेल ने दिल्ली से बिहार तक कई विशेष गाड़ियों की व्यवस्था की है। रेलवे ने इनकी जानकारी पिछले महीने ही जारी कर दी थी। रेलवे की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से भागलपुर, जयनगर, पटना, दरभंगा, बरौनी और मुजफ्फरनगर के लिए विशेष गाड़ियां चलाई जा रही हैं।

कुछ स्पेशल गाड़ियां पिछले महीने से ही शुरू हो चुकी हैं तो कुछ गाड़ियों की इस महीने से शुरू किया गया है। पूर्व मध्य रेलवे ने पिछले महीने अपने ट्विटर हेंडल से इन विशेष गाड़ियों के बारे में जानकारी दी थी। रेलवे ने जो ट्वीट किया था वह इस तरह से है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत