1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर के कॉलेज में तिरंगा फहराने पर विरोध प्रदर्शन, छात्रों ने मंच को लगाई आग

कश्मीर के कॉलेज में तिरंगा फहराने पर विरोध प्रदर्शन, छात्रों ने मंच को लगाई आग

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 23, 2017 03:34 pm IST,  Updated : Aug 23, 2017 03:40 pm IST

क्षिण कश्मीर में अनंतनाग डिग्री कॉलेज के छात्रों ने एक खेल महोत्सव के आयोजन के विरोध में आज हिंसक प्रदर्शन करते हुए इसके आयोजन के लिए पुलिस द्वारा स्थापित मंच को आग लगा दी।

jammu kashmir- India TV Hindi
jammu kashmir

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग डिग्री कॉलेज के छात्रों ने एक खेल महोत्सव के आयोजन के विरोध में आज हिंसक प्रदर्शन करते हुए इसके आयोजन के लिए पुलिस द्वारा स्थापित मंच को आग लगा दी।

खानाबल स्थित डिग्री कॉलेज के छात्रों के लिये पुलिस ने आज सुबह इस खेल महोत्सव का आयोजन किया था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि छात्रों के एक समूह ने कार्यक्रम आयोजन के विरोध में नारे लगाना शुरू कर दिया और पथराव करने लगे।

छात्रों ने कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने पर विरोध प्रदर्शन किया। रिपोर्ट के अनुसार, जब कॉलेज प्रांगण में तिंरगा फहराया गया तो बड़ी संख्या में छात्र नारे लगाने लगे। पुलिस ने कहा कि छात्रों ने होर्डिग, टेंटों और अन्य चीजों को आग के हवाले कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों ने उपद्रवियों का पीछा किया, लेकिन और अधिक छात्र इस हिंसक प्रदर्शन में शामिल हो गये और उन्होंने मंच तथा कॉलेज परिसर में बने तंबुओं को आग लगा दी। उन्होंने बताया कि घटना में अब तक किसी के घायल होने की रिपोर्ट नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत