1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कर्नाटक: पेजावर मठ के स्वामी विश्वेश तीर्थ का निधन, शाम 7 बजे किया जाएगा अंतिम संस्कार

कर्नाटक: पेजावर मठ के स्वामी विश्वेश तीर्थ का निधन, शाम 7 बजे किया जाएगा अंतिम संस्कार

 Reported By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 29, 2019 10:40 am IST,  Updated : Dec 29, 2019 11:35 am IST

स्वामी विश्वेश तीर्थ के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए कहा कि श्री पीजवारा मठ, उडुपी के श्री विश्वेश तीर्थ स्वामी जी लाखों लोगों के दिलों और दिमाग में बने रहेंगे, जिनके लिए वह हमेशा एक मार्गदर्शक प्रकाश थे।

पेजावर मठ के स्वामी विश्वेश तीर्थ का निधन- India TV Hindi
पेजावर मठ के स्वामी विश्वेश तीर्थ का निधन Image Source : FILE

बेंगलुरु। कर्नाटक के उडुपी स्थित पेजावर मठ के प्रमुख श्री विश्वेश तीर्थ स्वामीजी का रविवार को निधन हो गया। मठ के सूत्रों ने बताया कि वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने बताया कि दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक गुरुओं में से एक, 88 वर्षीय स्वामी जी को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के चलते कुछ दिन पहले मनिपाल स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था और रविवार सुबह उनका निधन हो गया। वह पेजावर मठ के 33वें प्रमुख थे

पीएम मोदी ने प्रकट किया शोक

पीएम नरेंद्र मोदी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर ट्वीट कर कहा, “उडुपी के श्री पेजावर मठ के श्री विश्वेश तीर्थ स्वामीजी उन लाखों लोगों के दिलो-दिमाग में बने रहेंगे, जिनके लिए वह हमेशा मार्गदर्शक की भूमिका में रहे हैं। वह अध्यात्म और सेवा के शक्तिपुंज थे और उन्होंने अधिक न्यायपूर्ण और करुणामय समाज के लिए लगातार काम किया।”

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ मैं अपने आपको भाग्यशाली मानता हूं कि श्री विश्वेश तीर्थ स्वामीजी से कई बार सीखने का मौका मिला। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हमारी हाल की मुलाकात भी यादगार है। उनका असाधारण ज्ञान हमेशा ही ध्यान आकर्षित करने वाला रहा। उनके अनगिनत अनुयायियों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं।’’ 

शाम 7 बजे होगा अंतिम संस्कार

उडुपी के विधायक के रघुपति भट ने जानकारी देते हुए बताया कि पीजवारा मठ के सीर विश्वेश्वर तीर्थ स्वामी जी का आज सुबह 9:30 बजे निधन हो गया। उनके नश्वर अवशेषों को आज अजराकाडू महात्मा गांधी मैदान में 3 बजे रखा जाएगा, जहां उन्हें सम्मानित किया जाएगा। सीएम बीएस येदियुरप्पा वहां आएंगे। बाद में उनके शव को बेंगलुरु ले जाया जाएगा। कई राष्ट्रीय नेता बेंगलुरु के नेशनल कॉलेज में स्वामी जी को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए आएंगे। शाम करीब 7 बजे विद्यापीठ में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत