1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई: स्टेट बस ट्रांसपोर्ट डिपो के 23 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए

मुंबई: स्टेट बस ट्रांसपोर्ट डिपो के 23 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 28, 2020 08:30 pm IST,  Updated : Jun 28, 2020 08:30 pm IST

मुंबई के कुर्ला इलाके के नेहरू नगर में मौजूद स्टेट बस ट्रासंपोर्ट डिपो के 23 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

coronavirus cases- India TV Hindi
Representational Image Image Source : AP

मुंबई: मुंबई के कुर्ला इलाके के नेहरू नगर में मौजूद स्टेट बस ट्रासंपोर्ट डिपो के 23 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। साथ ही कई अन्य को क्वॉंरंटीन किया गया है। वहीं, बात करें पूरे महाराष्ट्र की तो राज्य में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 5,493 नए मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,64,626 हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा, कोविड-19 से और 156 लोगों की मौत होने के साथ ही राज्य में महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 7,429 हो गया। अधिकारी ने बताया कि जान गंवाने वाले 156 लोगों में से 60 मौत बीते 48 घंटों के दौरान हुईं जबकि अन्य की मौत पहले हुई थी।

अधिकारी ने बताया कि दिन में 2,230 लोगों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई जिससे ठीक हुए लोगों की संख्या 86,575 हो गई है। राज्य में अब भी 70,607 मरीज इलाजरत हैं। अब तक 9,23,502 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण के लिए जांच की गई है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत