1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus Cases in India: देश में कोरोना वायरस के मामले 74000 के पार, लेकिन 24 घंटे में 1931 लोग ठीक भी हुए

Coronavirus Cases in India: देश में कोरोना वायरस के मामले 74000 के पार, लेकिन 24 घंटे में 1931 लोग ठीक भी हुए

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 13, 2020 09:11 am IST,  Updated : May 13, 2020 10:42 am IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अबतक देश के कुल 74281 कोरोना वायरस मामलों में 24385 लोग ऐसे हैं जो पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं

देश में कोरोना वायरस...- India TV Hindi
देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं Image Source : PTI

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, पिछले 24 घंटे के दौरान देश में 3500 से ज्यादा नए कोरोना वायरस मामले सामने आए हैं जिसके बाद देश में कुल कोरोना वायरस मामलों का आंकड़ा बढ़कर 74281 हो गया है। मंगलवार सुबह 9 बजे से लेकर बुधवार सुबह 9 बजे तक देश में कोरोना वायरस के 3525 नए मामले सामने आए हैं, हालांकि पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले लोग भी 1900 से ज्यादा हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अबतक देश के कुल 74281 कोरोना वायरस मामलों में 24385 लोग ऐसे हैं जो पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं, लेकिन 2415 लोगों की जान भी गई है, यानि मंगलवार सुबह तक देशभर में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव मामले 47480 दर्ज किए गए हैं।

State wise coronavirus cases deaths and cured cases in India
Image Source : INDIA TVState wise coronavirus cases deaths and cured cases in India

देश के कुल कोरोना वायरस मामलों में सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र से हैं, देशभर में जितने केस आए हैं उसका लगभग एक तिहाई हिस्सा अकेले महाराष्ट्र का ही है। महाराष्ट्र में अबतक 24472 कोरोना वयारस मामले सामने आ चुके हैं और वहां पर इस वायरस की वजह से अबतक 921 लोगों की जान गई है। हालांकि महाराष्ट्र में 5125 लोग ठीक भी हुए हैं।

कोरोना वायरस के ज्यादा मामलों में महाराष्ट्र के बाद गुजरात का स्थान है जहां पर अबतक कुल 8903 मामले सामने आ चुके हैं और 537 लोगों की जान गई है। इसके बाद तमिलनाडू में 8718, दिल्ली में 7639, राजस्थान में 4126, मध्य प्रदेश में 3986 और उत्तर प्रदेश में 3664 कोरोना वायरस मामले सामने आ चुके हैं।

दुनियाभर में कोरोना वायरस के अबतक 43.42 लाख से ज्यादा केस दर्ज किए जा चुके हैं और 2.92 लाख से ज्यादा लोगों की जान गई है। हालांकि पूरी दुनिया में कोरोना वायरस को हराकर 16.02 लाख लोग ठीक भी हुए हैं। दुनियाभर में अबतक आए कुल कोरोना वायरस मामलों में सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में हैं जहां पर अबतक 14.08 लाख केस दर्ज किए गए हैं और 83 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत