1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus Cases in India: 24 घंटे में करीब 4987 केस बढ़े, लेकिन 3956 लोग ठीक भी हुए

Coronavirus Cases in India: 24 घंटे में करीब 4987 केस बढ़े, लेकिन 3956 लोग ठीक भी हुए

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 17, 2020 09:28 am IST,  Updated : May 17, 2020 09:41 am IST

देश में अब कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 90927 हो गए हैं जबकि कोरोना वायरस को हराकर ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 34108 हो गई है

Mumbai: A worker sanitises outside India's first open...- India TV Hindi
Mumbai: A worker sanitises outside India's first open ground quarantine and isolation facility with 1,008 beds for semi-critical coronavirus patients, at BKC in Mumbai, Saturday, May 16, 2020. Image Source : PTI

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस को लेकर रविवार को एक अच्छी खबर है और एक खराब। खराब खबर ये है कि एक ही दिन में पूरे देश के अंदर 4987 नए कोरोना वायरस केस सामने आ गए हैं जो किसी एक दिन में आए सबसे अधिक मामले हैं। वहीं अच्छी खबर ये है कि पिछले 24 घंटे के अंदर देश में 3956 लोग कोरोना वायरस को हराकर पूरी तरह से ठीक भी हुए हैं। देश में अब कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 90927 हो गए हैं जबकि कोरोना वायरस को हराकर ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 34108 हो गई है।​

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में सामने आए 4987 कोरोना वायरस मामलों और 3956 लोगों के ठीक होने के बाद देश में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव केस 53946 दर्ज किए गए हैं और 24 घंटों के दौरान एक्टिव मामलों में 911 की बढ़ोतरी हुई है।

हालांकि पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस की वजह से जान गंवाने वालों का आंकड़ा भी बढ़ा है, 24 घंटे के दौरान देशभर में कोरोना वायरस की वजह से 120 लोगों की जान गई है और इबतक इस वायरस की वजह से अपनी जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 2872 हो गई है।

राज्यों में कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में हैं जहां पर अबतक कुल 30706 केस आ चुके हैं और 7088 से ज्यादा लोगों की जान गई है। महाराष्ट्र के बाद दूसरे नंबर पर गुजरात में 10988 मामले हैं, तीसरे नंबर पर तमिलनाडू है जहां पर अबतक 10585 मामले सामने आए हैं और इसके बाद दिल्ली में 9333 केस सामने आए हैं।

State wise coronavirus cases deaths and cured patients in India including Maharashtra Gujarat Delhi and Tamilnadu till May 17th
Image Source : INDIA TVState wise coronavirus cases deaths and cured patients in India including Maharashtra Gujarat Delhi and Tamilnadu till May 17th

दुनियाभर में कोरोना वायरस के अबतक 47 लाख से ज्यादा केस दर्ज किए जा चुके हैं और 3.13 लाख से ज्यादा लोगों की जान गई है। हालांकि पूरी दुनिया में कोरोना वायरस को हराकर 18 लाख से ज्यादा लोग ठीक भी हुए हैं। दुनियाभर में अबतक आए कुल कोरोना वायरस मामलों में सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में हैं जहां पर अबतक 15 लाख केस दर्ज किए गए हैं और 90 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत