1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महावीर जयंती पर शेयर बाजार बंद

महावीर जयंती पर शेयर बाजार बंद

 Written By: IANS
 Published : Apr 02, 2015 12:12 pm IST,  Updated : Apr 02, 2015 12:12 pm IST

मुंबई: देश के शेयर बाजार आज  महावीर जयंती के अवसर पर बंद हैं। इससे पहले बुधवार के आखिरी कारोबार में शेयर बाजारों में तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 302.65 अंकों की तेजी के साथ 28,260.14 पर

- India TV Hindi

मुंबई: देश के शेयर बाजार आज  महावीर जयंती के अवसर पर बंद हैं। इससे पहले बुधवार के आखिरी कारोबार में शेयर बाजारों में तेजी रही।

प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 302.65 अंकों की तेजी के साथ 28,260.14 पर और निफ्टी 95.25 अंकों की तेजी के साथ 8,586.25 पर बंद हुआ था।

बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बुधवार सुबह 2.63 अंकों की गिरावट के साथ 27,954.86 पर खुला और 302.65 अंकों की तेजी के साथ 28,260.14 पर बंद हुआ था।

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 7.30 अंकों की गिरावट के साथ 8,483.70 पर खुला और 95.25 अंकों की तेजी के साथ 8,586.25 पर पर बंद हुआ था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत