1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सुनंदा मौत: एफबीआई की रिपोर्ट में पोलोनियम जहर की बात खारिज

सुनंदा मौत: एफबीआई की रिपोर्ट में पोलोनियम जहर की बात खारिज

 Written By: IANS
 Published : Nov 11, 2015 06:45 pm IST,  Updated : Nov 14, 2015 04:31 pm IST

नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की एक रिपोर्ट के तथ्यों को साझा करते हुए आज कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर के विसरा के नमूने में

एफबीआई रिपोर्ट में...- India TV Hindi
एफबीआई रिपोर्ट में पोलोनियम जहर की बात खारिज

नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की एक रिपोर्ट के तथ्यों को साझा करते हुए आज कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर के विसरा के नमूने में विकिरण का स्तर सुरक्षित मानक नियमों के अंदर है। इस रिपोर्ट में पोलोनियम से जहर फैलने की बात को वस्तुत: खारिज किया गया है।

दिल्ली के पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी ने कहा कि इस हाई प्रोफाइल मामले में आगे की कोई कार्रवाई करने से पहले वाशिंगटन डीसी स्थित प्रयोगशाला की रिपोर्ट को पड़ताल के लिए एक मेडिकल बोर्ड को दिया जाएगा।

उधर, दिल्ली पुलिस में सूत्रों का कहना है कि मामले की जांच कर रही एसआईटी फिर से सुनंदा के पति और कांग्रेस सांसद थरूर को पूछताछ के लिए सम्मन कर सकती है। वे अदालत से थरूर की लाई डिक्टेटर :पॉलीग्राफ: जांच कराने की की अनुमति भी मांग सकते हैं।

जांच अधिकारियों ने अब तक छह लोगों की पॉलीग्राफ जांच करा चुकी है जो इस मामले में प्रमुख गवाह हैं। इन लोगों में थरूर का घरेलू सहायक नारायण सिंह, ड्राइवर बजरंगी और थरूर-सुनंदा के करीबी दोस्त संजय दीवान शामिल हैं। थरूर की इस तरह की जांच नहीं कराई गई, लेकिन उनसे पूछताछ की गई है।

बस्सी ने संवाददाताओं से कहा, मैं समझता हूं कि रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। एफबीआई प्रयोगशाला ने विभिन्न पदाथो का विश्लेषण किया। और चिकित्सकों के इस रिपोर्ट का अध्ययन कर लेने के बाद इससे संकेत मिलना चाहिए : मौत के पीछे मौजूद कारण के बारे में:।
नमूनों में विकिरण के स्तर के बारे मंे पूछे जाने पर दिल्ली पुलिस आयुक्त ने कहा कि यह सुरक्षित मानक नियमों के अंदर था । उन्होंने बताया कि नतीजों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ जोड़ा जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक जांच के लिए नमूने भेजे जाने के नौ महीने बाद एफबीआई रिपोर्ट मिली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत