1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हाईकोर्ट में चिदंबरम की जमानत रद्द होने का मामला, सुप्रीम कोर्ट मंगल या बुधवार को करेगा अपील पर सुनवाई

हाईकोर्ट में चिदंबरम की जमानत रद्द होने का मामला, सुप्रीम कोर्ट मंगल या बुधवार को करेगा अपील पर सुनवाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 18, 2019 12:05 pm IST,  Updated : Nov 18, 2019 12:05 pm IST

सुप्रीम कोर्ट से पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदंबरम के लिए अच्छी खबर आई है। सुप्रीम कोर्ट दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा चिदंबरम की जमानत रद्द करने के मामले में सुनवाई के लिए राजी हो गया है।

P Chidambaram- India TV Hindi
P Chidambaram Image Source : PTI

सुप्रीम कोर्ट से पूर्व वित्‍त मंत्री पी.चिदंबरम के लिए अच्‍छी खबर आई है। सुप्रीम कोर्ट दिल्‍ली हाईकोर्ट द्वारा चिदंबरम की जमानत रद्द करने के मामले में सुनवाई के लिए राजी हो गया है। दरअसल पिछले हफ्ते दिल्‍ली हाईकोर्ट ने चिदंबरम को आईएनएक्‍स मीडिया मामले में जमानत देने से इंकार कर दिया था। इसके खिलाफ आज चिदंबरम की ओर से सुप्रीम कोर्ट को दरवाजा खटखटाया गया था। 

सोमवार को मुख्‍य न्‍यायाधीश एसए बोबड़े की अध्‍यक्षता वाली बेंच ने इस मामले पर सुनवाई करने का फैसला लिया है। जस्‍टिस बोबड़े ने बताया कि सु्प्रीम कोर्ट इस मामले में मंगलवार या बुधवार को सुनवाई करेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत