1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सुषमा स्वराज ने ट्विटर के जरिए फिर की मदद

सुषमा स्वराज ने ट्विटर के जरिए फिर की मदद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 03, 2017 09:07 am IST,  Updated : Dec 03, 2017 09:07 am IST

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में घायल एक इतालवी नागरिक की सहायता की।

sushma- India TV Hindi
sushma Image Source : PTI

ग्रेटर नोएडा: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में घायल एक इतालवी नागरिक की सहायता की। पुलिस ने आज यहां बताया कि जियोवानी फैरिस सहित चार व्यक्ति यमुना एक्सप्रेस वे पर दो कारों की टक्कर में घायल हो गए थे। एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने सुषमा को ट्वीट किया कि हादसे में फैरिस गंभीर रूप से घायल हो गया है और कैलाश अस्पताल में अकेला है।

सुषमा ने जवाब दिया ‘‘वह अकेला नहीं है। वह भारत में है। मैंने कैलाश अस्पताल में बात की। वे उसकी देखभाल करेंगे।’’ एसएचओ फरमूद अली पुंडीर ने बताया कि दुर्घटना दनकौर इलाके में हुई। फैरिस और उसका ड्राइवर जिस कार में थे वह कार दूसरी कार से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि दूसरी कार में एक महिला सहित दो लोग थे और उन्हें मामूली चोटें आईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें बाद में छुट्टी दे दी गई।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत