1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मोदी के PM बनने के बाद दुनिया में भारत की स्थिति सुधरी: सुषमा स्वराज

मोदी के PM बनने के बाद दुनिया में भारत की स्थिति सुधरी: सुषमा स्वराज

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 30, 2016 08:35 am IST,  Updated : Jan 30, 2016 08:35 am IST

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पदभार संभालने के बाद वैश्विक स्तर पर योग को मान्यता मिली और विभिन्न देशों के बीच भारत की स्थिति में सुधार हुआ है।

sushma swaraj- India TV Hindi
sushma swaraj

मुंबई: राजग सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पदभार संभालने के बाद वैश्विक स्तर पर योग को मान्यता मिली और विभिन्न देशों के बीच भारत की स्थिति में सुधार हुआ है। दो दिन के मुुंबई दौरे पर पहुंची वरिष्ठ BJP नेता ने समाज के विभिन्न तबकों के लोगों से मुलाकात की और पार्टी कार्यक्रताओं से भी रूबरू हुईं ।

सुषमा ने कहा कि उन्होंने शैक्षणिक संस्थाओं, बिजली करघों, लघु उद्योगों और महिला बचत समूहों के 20 प्रतिनिधियों से मुलाकात की। प्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान सुषमा ने कहा, हमारी सरकार ने सबसे पहले जन धन योजना की शुरूआत की। अंतरराष्ट्रीय हलकों में इस योजना की तारीफ हुई और भारत को काफी सम्मान मिला ।

उन्होंने महज 12 रूपए सालाना की प्रीमियम पर बीमा जैसी कई सरकारी योजनाओं का भी जिक्र किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत