1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लीबिया के त्रिपोली में रह रहे भारतीयों को जल्द देश छोड़ने की हिदायत, सुषमा स्वराज ने जारी किया अलर्ट

लीबिया के त्रिपोली में रह रहे भारतीयों को जल्द देश छोड़ने की हिदायत, सुषमा स्वराज ने जारी किया अलर्ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 19, 2019 07:15 pm IST,  Updated : Apr 19, 2019 07:20 pm IST

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने लीबिया में तेजी से बिगडते हालात को देखते हुए राजधानी त्रिपोली के लिए अलर्ट जारी किया है।

Sushma Swaraj - India TV Hindi
Sushma Swaraj 

नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने लीबिया के त्रिपोली में तेजी से बिगडते हालात को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। सुषमा स्वराज ने ट्विट कर कहा कि लीबिया से भारी निकासी और यात्रा प्रतिबंध के बाद भी त्रिपोली में 500 से अधिक भारतीय हैं। त्रिपोली में स्थिति तेजी से बिगड़ रही है। वर्तमान में उड़ानें चालू हैं। कृपया अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से त्रिपोली छोड़ने के लिए कहें। हम उन्हें बाद में नहीं निकाल पाएंगे।

लीबिया की राजधानी त्रिपोली पर कब्जे को लेकर दो प्रतिद्वंद्वी धड़ों के बीच इस महीने शुरू हुई लड़ाई में अबतक 205 लोगों की मौत हो गई है। स्थिति के मद्देनजर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि वह घायलों के इलाज के लिए सर्जनों समेत मेडिकल विशेषज्ञों को तैनात कर रहा है। इस महीने के शुरू में भड़की लड़ाई से 2011 में हुए विद्रोह के स्तर पर गृह युद्ध छिड़ने का अंदेशा है। 2011 में हुए विद्रोह में तानाशाह मुअम्मर कज़्जाफी की सत्ता चली गई थी और उनकी हत्या कर दी गई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत