1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. योग दिवस समारोह उम्मीदों से कहीं अधिक बेहतर : सुषमा

योग दिवस समारोह उम्मीदों से कहीं अधिक बेहतर : सुषमा

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 23, 2015 08:48 am IST,  Updated : Jun 23, 2015 09:47 am IST

न्यूयार्क: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि प्रथम संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जिस उत्साह से पूरे विश्व में मनाया गया वह उनकी सरकार की उम्मीदों से कहीं अधिक बेहतर है। वही ब्राजील की

योग दिवस समारोह...- India TV Hindi
योग दिवस समारोह उम्मीदों से कहीं अधिक बेहतर : सुषमा

न्यूयार्क: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि प्रथम संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जिस उत्साह से पूरे विश्व में मनाया गया वह उनकी सरकार की उम्मीदों से कहीं अधिक बेहतर है। वही ब्राजील की राष्ट्रपति और भूटान के प्रधानमंत्री ने योग दिवस कार्यक्रमों में मोदी की भूमिका की सराहना की।

सुषमा ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में समारोह का मुख्य आकर्षण संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून, उनकी पत्नी, कांग्रेस सांसद तुलसी गबार्ड और महासभा के अध्यक्ष सैम कुतेसा द्वारा स्वयं योग करना था, जहां आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर संयुक्त राष्ट्र में योग सत्र का संचालन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की प्रसन्नता है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम भारतीय सरकार की उम्मीदों से कहीं बेहतर थे। उन्होंने कहा कि योग को भारत की विरासत माना जाता है लेकिन उसकी लोकप्रियता, स्वीकार्यता और शक्ति विश्व में कल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रदर्शित हुई।

ब्राजील की राष्ट्रपति डिल्मा राउसेफ और भूटान के प्रधानमंत्री त्सेरिंग तोबगे ने अपने ट्वीट में कहा कि  कल जिस तरह से योग दिवस मनाया गया उसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीकी भूमिका की सराहना करनी चाहिए।

 इस बारें में मोदी ने ट्वीट किया कि  योग और योग दिवस पर प्रशंसा के शब्दों के लिए राष्ट्रपति राउसेफ आपको धन्यवाद। ब्राजील जिस उत्साह से योग में शामिल हुआ। वह सराहनीय है। योग दिवस पर जो उत्साह दिखा वो  हमें उसे आगे ले जाना चाहिए और लोगों को उसे अपने दैनिक जीवन का अहम हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। तो बगे ने योग दिवस पर ट्वीट किया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय दूतावास के योग कार्यक्रम में हिस्सा लेकर शांत चित्त महसूस कर रहा हूं। अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने भी पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सराहना करते हुए ट्वीट किया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत