1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी के काफिले में सेंध लगाने की कोशिश

पीएम मोदी के काफिले में सेंध लगाने की कोशिश

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 02, 2016 10:10 pm IST,  Updated : Jan 02, 2016 10:15 pm IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला ललित महल पैलेस होटल की तरफ जा रहा था कि अचानक एक शख्स काफिले में घुस आया। प्रधानमंत्री के काफिले में सेंध लगाने की कोशिश करने वाले शख्स

Suspect tried to enter in PM Modi convoy- India TV Hindi
Suspect tried to enter in PM Modi convoy

मैसुरू: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला ललित महल पैलेस होटल की तरफ जा रहा था कि अचानक एक शख्स काफिले में घुस आया। प्रधानमंत्री के काफिले में सेंध लगाने की कोशिश करने वाले शख्स को पुलिस ने तुरंत अपने कब्जे में ले लिया। खबर लिखे जाने तक इस शख्स की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

जानबूझकर काफिले में सेंध लगाई या गलती से आ गया

पुलिस इस अनजान शख्स से पूछताछ कर रही है कि वह प्रधानमंत्री के काफिले में कैसे घुस आया, जबकि प्रधानमंत्री के काफिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होती है।

आतंकवादी हमला नाकाम करने के लिए सुरक्षा बलों की तारीफ की

इससे पहले, प्रधानमंत्री ने पंजाब के पठानकोट के पास स्थित वायुसेना के एक अड्डे पर हुए आतंकवादी हमले को नाकाम करने के लिए उनकी प्रशंसा की। पीएमओ की ओर से जारी एक ट्वीट के अनुसार, मोदी ने मैसूर में कहा, "अपने जवानों और सुरक्षा बलों पर गौरवान्वित हूं।"

मानवता के दुश्मन भारत की तरक्की नहीं देख पा रहे

मोदी ने कहा, "मानवता के शत्रु, जो भारत की प्रगति नहीं देख सकते, इसी तरह के तत्वों ने पठानकोट में हमला किया, लेकिन हमारे सुरक्षा बलों ने उन्हें सफल नहीं होने दिया।"

पठानकोट में वायुसेना अड्डे पर सुबह 3.30 हुआ आतंकी हमला

पुलिस ने कहा कि कथिततौर पर पाकिस्तान से आए पांच आतंकवादियों ने उत्तरी पंजाब में पठानकोट शहर के पास स्थित वायुसेना अड्डे पर शनिवार तड़के हमला कर दिया। हमले के बाद शुरू हुई जवाबी कार्रवाई लगभग 15 घंटे तक चली। हमले में वायुसेना के कम से कम तीन जवान शहीद हो गए और चार अन्य घायल हो गए। हमला तड़के लगभग 3.30 बजे शुरू हुआ था।

आतंकी हमले के मद्देनज़र देश में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई

पठानकोट के वायुसेना स्टेशन पर हुए आतंकी हमले को देखते हुए देश भर में, खासतौर से जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। राज्य में खासकर वायुसेना के प्रतिष्ठानों और भारत-पाक सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के राजेंद्र कुमार ने कहा, समस्या यह है कि कोई खास खतरा भले ना हो लेकिन :आतंकी हमले का: खतरा हमेशा बना रहता है। पूर्व में इन घटनाओं की आवृति को देखते हुए आपको हर समय तैयार रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा संबंधी सभी उपाय किए गए हैं लेकिन सुधार की गुंजाइश हमेशा रहती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत