1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. त्रिपुरा में संदिग्ध मवेशी चोर की पीट-पीट कर हत्या

त्रिपुरा में संदिग्ध मवेशी चोर की पीट-पीट कर हत्या

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 03, 2019 09:34 pm IST,  Updated : Jul 03, 2019 10:04 pm IST

त्रिपुरा के धलाई जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर एक दूरदराज के आदिवासी गांव में एक संदिग्ध मवेशी चोर की लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी।

tripura lyncing- India TV Hindi
त्रिपुरा में संदिग्ध मवेशी चोर की पीट-पीट कर हत्या  Image Source : SOCIAL MEDIA

अगरतला। त्रिपुरा के धलाई जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर एक दूरदराज के आदिवासी गांव में एक संदिग्ध मवेशी चोर की लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उप महानिरीक्षक अरिंदम नाथ ने कहा कि गांव के लोगों के एक समूह ने एक व्यक्ति को मवेशी चोर होने के संदेह में पीट-पीटकर मार डाला। यह क्षेत्र रायसियाबारी पुलिस थाने के तहत आता है और यह घटना मंगलवार रात की है।

रायसियाबारी पुलिस थाने के प्रभारी सुलेमान रियांग ने कहा, ‘‘ गांव वाले लोगों ने एक व्यक्ति को एक घर से मवेशी चुराने की कोशिश करते हुए देखा। उन्होंने संदिग्ध मवेशी चोर को पकड़ा और उसे बुरी तरह मारा। हम घटनास्थल पर पहुंचे और व्यक्ति को वहां से निकाला लेकिन अस्पताल में उसकी मौत हो गई।’’ मृतक की पहचान 36 वर्षीय बुधी कुमार त्रिपुरा के रूप में की गई है। वह मान्यकुमारपारा गांव के रहनेवाले हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत