1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'मेरे पति ने भी यदि गलत किया तो नहीं छोडूंगी उन्हें'

'मेरे पति ने भी यदि गलत किया तो नहीं छोडूंगी उन्हें'

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 21, 2015 04:50 pm IST,  Updated : Jul 21, 2015 06:47 pm IST

नई दिल्ली: स्वाति मालीमाल ने सोमवार को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष के रुप में अपना पदभार लिया। पद संभालने के बाद स्वाती ने कहा कि दिल्ली महिला आयोग को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने

'मेरे पति ने भी यदि गलत...- India TV Hindi
'मेरे पति ने भी यदि गलत किया तो नहीं छोडूंगी उन्हें'

नई दिल्ली: स्वाति मालीमाल ने सोमवार को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष के रुप में अपना पदभार लिया। पद संभालने के बाद स्वाती ने कहा कि दिल्ली महिला आयोग को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोई भी व्यक्ति अगर महिला की सम्मान को ठेस पहुंचाता है कि उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ने कहा कि ऐसे मामलों में वे अपने पति के खिलाफ कार्रवाई करने से भी पीछे नहीं हटेगीं।

मीडिया से बात करते हुए मालीवाल ने कहा कि दिल्ली में हर रोज 5 रेप और 12 छेड़खानी के मामले दर्ज होते हैं, लेकिन अब महिलाओं के खिलाफ हिंसा और छेड़खानी के मुद्दे पर महिला आयोग का जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करेगा।

मालीवाल ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामले रोकने के लिए एक एक्शन ब्रिगेड बनाएगा जाएगा जिसमें पुरुष भी शामिल होंगे। यह ब्रिगेड सड़कों और गली मोहल्लो में जाकर काम करेगा।

मालीवाल ने सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी 'महिला का शरीर मंदिर समान है' का जिक्र करते हुए कहा कि दिल्ली में जीबी रोड पर महिलाओं के साथ हर रोज बुरा बर्ताव होता है। उन्होंने कहा कि आयोग सभी लोगों से बात कर मुद्दे को हल करने की कोशिश करेगा।

गौरतलब है कि महिला आयोग की नई अध्यक्ष बनीं 30 साल की स्वाती मालीवाल आरटीआई एक्टिविस्ट हैं। वे इंडिया अगेंस्ट करप्शन की कोर कमिटी की सबसे युवा सदस्य भी हैं।

स्वाती 2006 से ही अरविंद केजरीवाल से जुड़ी रही हैं। यही वजह है कि केजरीवाल सरकार ने उनपर अपना भरोसा दिखाया है।

अगली स्लाइड में देखें स्वाती की कुछ स्पेशल फोटो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत