1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अगले 24 घंटे में तेज होगा चक्रवात ‘गाजा’, उत्तरी तमिलनाडु-दक्षिणी आंध्र प्रदेश तट से गुजरने की संभावना

अगले 24 घंटे में तेज होगा चक्रवात ‘गाजा’, उत्तरी तमिलनाडु-दक्षिणी आंध्र प्रदेश तट से गुजरने की संभावना

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 13, 2018 12:27 am IST,  Updated : Nov 13, 2018 12:27 am IST

बंगाल की खाड़ी में गहरे दबाव का क्षेत्र बनने से चक्रवाती तूफान मजबूत हो गया और इसके 15 नवंबर को कुड्डालोर और श्रीहरिकोटा के बीच उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश तट से गुजरने की संभावना है।

Tamil Nadu, Andhra Pradesh on high alert as Cyclonic storm 'Gaja' to intensify today, heavy rains li- India TV Hindi
Tamil Nadu, Andhra Pradesh on high alert as Cyclonic storm 'Gaja' to intensify today, heavy rains likely

चेन्नई: बंगाल की खाड़ी में गहरे दबाव का क्षेत्र बनने से चक्रवाती तूफान मजबूत हो गया और इसके 15 नवंबर को कुड्डालोर और श्रीहरिकोटा के बीच उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश तट से गुजरने की संभावना है। शाम चार बजे जारी एक बुलेटिन में कहा गया कि ‘गाजा’ नाम का चक्रवात चेन्नई के उत्तरपूर्व में करीब 860 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है और वह 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।

उसके अगले 24 घंटे के भीतर ‘गंभीर चक्रवात तूफान’ में तब्दील होने की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के ऊपर करीब 80-90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। संवाददाताओं से बात करते हुए क्षेत्रीय चक्रवात चेतावनी केन्द्र के निदेशक एस बालचंद्रन ने कहा कि उत्तरी तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में 14 नवंबर की रात को औसत जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि 15 नवंबर को कई जगहों पर औसत बारिश जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है। मछुआरों को 12 नवंबर से समुद्र में मछली पकड़ने के लिए नहीं जाने की सलाह दी गई है और जो समुद्र में मौजूद हैं उन्हें वापस लौटने को कहा गया है। भारतीय मौसम विभाग ने हालांकि कहा कि चक्रवात के 15 नवंबर को उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों को पार करते हुए धीरे धीरे कमजोर होने की संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत