1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तमिलनाडु में कोरोना के 6618 नए केस मिले, 22 मरीजों की मौत

तमिलनाडु में कोरोना के 6618 नए केस मिले, 22 मरीजों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 11, 2021 09:05 pm IST,  Updated : Apr 11, 2021 09:05 pm IST

तमिलनाडु में लगभग सात महीनों के अंतराल के बाद कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में छह हजार से अधिक नये मामले सामने आये, जिससे मामलों की संख्या 9.33 लाख हो गई।

तमिलनाडु में कोरोना के 6618 नए केस मिले, 22 मरीजों की मौत- India TV Hindi
तमिलनाडु में कोरोना के 6618 नए केस मिले, 22 मरीजों की मौत Image Source : AP

चेन्नई: तमिलनाडु में लगभग सात महीनों के अंतराल के बाद कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में छह हजार से अधिक नये मामले सामने आये, जिससे मामलों की संख्या 9.33 लाख हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को एक बयान में कहा कि इस महामारी से 22 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 12,908 पर पहुंच गई। 

चिकित्सा बुलेटिन के अनुसार, 2314 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद ठीक हुए लोगों की संख्या 8,78,571 हो गई जबकि 41,955 लोगों का अभी इलाज चल रहा है। बुलेटिन के अनुसार, इस महामारी के 6,618 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या 9,33,434 हो गई। 

चेन्नई में इस संक्रमण के 2,124 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,65,126 पर पहुंच गई। बुलेटिन के अनुसार इस महामारी से जिन और 22 लोगों की मौत हुई है उनमें से 95 वर्षीय दो लोग क्रमश: चेन्नई और तिरुवल्लुर से हैं।

पूरे देश में मिले 152879 नए केस

भारत में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 1,52,879 नए मामले आने से संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,33,58,805 हो गई, जबकि देश में वर्तमान में इस बीमारी का इलाज करा रहे लोगों की संख्या महामारी शुरू होने के बाद से पहली बार 11 लाख के आंकड़े के पार चली गई है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, महामारी से एक दिन में 839 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1,69,275 हो गई है। 18 अक्टूबर 2020 के बाद से इस बीमारी से एक दिन में जान गंवाने वाले लोगों की यह सर्वाधिक संख्या है। 

मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण के मामलों में लगातार 32वें दिन वृद्धि हुई है। देश में अब भी 11,08,087 लोग संक्रमित हैं जो संक्रमण के कुल मामलों का 8.29 प्रतिशत है जबकि स्वस्थ होने वाले लोगों की दर गिरकर 90.44 प्रतिशत रह गई है। 

देश में सबसे कम 1,35,926 उपचाराधीन मरीज 12 फरवरी को थे और सबसे अधिक 10,17,754 उपचाराधीन मरीज 18 सितंबर 2020 को थे, लेकिन अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या इस आंकड़े से भी आगे निकल गई है। 

आंकड़ों के अनुसार इस बीमारी को अब तक 1,20,81,443 लोग शिकस्त दे चुके हैं जबकि मृत्यु दर 1.27 प्रतिशत है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।