1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तमिलनाडु में बढ़ी चिंता, तीसरे दिन भी बढ़े कोरोना मामले

तमिलनाडु में बढ़ी चिंता, तीसरे दिन भी बढ़े कोरोना मामले

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 31, 2021 11:57 pm IST,  Updated : Jul 31, 2021 11:57 pm IST

तमिलनाडु में लगातार तीसरे दिन भी कोविड-19 के नए मामलों में वृद्धि दर्ज की गई। 

तमिलनाडु में बढ़ी चिंता, तीसरे दिन भी बढ़े कोरोना मामले- India TV Hindi
तमिलनाडु में बढ़ी चिंता, तीसरे दिन भी बढ़े कोरोना मामले Image Source : PTI

चेन्नई: तमिलनाडु में लगातार तीसरे दिन भी कोविड-19 के नए मामलों में वृद्धि दर्ज की गई। राज्य में कोविड-19 के 1,986 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 25,59,597 हो गई। वहीं 26 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 34,076 हो गई। 

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 2,178 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिसके बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 25,04,805 हो गई। वहीं राज्य में अभी 20,716 मरीजों का उपचार चल रहा है। 

संक्रमण के प्रसार को नियंत्रण में करने के लिए मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने दिन में एक जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की ताकि लोगों को कोविड-19 नियमों के संबंध में जानकारी मिल सके। इसमें एक लघु फिल्म, हस्ताक्षर अभियान और प्रदर्शनी शामिल है। राज्य के 32 जिलों से दहाई अंक में मामले सामने आए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।