1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शिक्षकों को साड़ी के ऊपर कोट पहनने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता: आयोग

शिक्षकों को साड़ी के ऊपर कोट पहनने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता: आयोग

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 11, 2018 06:47 pm IST,  Updated : Jan 11, 2018 06:47 pm IST

केरल महिला आयोग ने एक स्कूल की ओर से महिला शिक्षकों को साड़ी के ऊपर कोट पहनने के लिए जोर देने के फैसले का विरोध किया है...

teacher- India TV Hindi
teacher

तिरूवनंतपुरम: केरल महिला आयोग ने एक स्कूल की ओर से महिला शिक्षकों को साड़ी के ऊपर कोट पहनने के लिए जोर देने के फैसले का विरोध किया है।

आयोग की सदस्य शाहिदा कमल ने अपने आदेश में कहा कि सेंट मेरी हाई स्कूल, पथनमथिट्टा को इस तरह के निर्देश देने का अधिकार नहीं है जो सरकारी परिपत्र के खिलाफ हो।

स्कूल की एक शिक्षक बीना ने आयोग का रूख किया था। साड़ी के ऊपर कोट पहनने से मना करने पर स्कूल प्रबंधन ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा था। शिकायत के मुताबिक, कोट पहनने में उन्हें कुछ मुश्किलें है। उन्होंने कहा कि पुरूष शिक्षकों या कार्यालय के अन्य कर्मचारियों को इस तरह का निर्देश नहीं दिया गया है।

कमल ने स्कूल का भी दौरा किया और आदेश जारी करने के सबूत भी एकत्र किए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत