1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यात्रियों की कमी के चलते इस ट्रेन का परिचालन आज से बंद

यात्रियों की कमी के चलते इस ट्रेन का परिचालन आज से बंद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 23, 2020 11:22 am IST,  Updated : Nov 23, 2020 11:22 am IST

आईआरसीटीसी रेल मंत्रालय का एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है। इससे पहले, आईआरसीटीसी ने एक बयान में कहा था कि प्रबंधन ने यात्रियों की कमी के कारण सभी तेजस ट्रेनों के परिचालन को रद्द करने का फैसला किया है। 

Tejas Express operations pause from today due to shortage of passengers । यात्रियों की कमी के चलते इ- India TV Hindi
Tejas Express operations pause from today due to shortage of passengers । यात्रियों की कमी के चलते इस ट्रेन का परिचालन आज से बंद Image Source : FILE PHOTO

लखनऊ. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने सोमवार से देश की पहली निजी ट्रेन तेजस एक्सप्रेस का परिचालन रद्द कर दिया है। आईआरसीटीसी ने यात्रियों की कमी के कारण लखनऊ-दिल्ली और मुंबई-अहमदाबाद तेजस एक्सप्रेस के परिचालन को बंद करने का निर्णय लिया है। कोरोनावायरस के कारण निलंबन के बाद तेजस एक्सप्रेस ने अक्टूबर में परिचालन फिर से शुरू किया था।

आईआरसीटीसी रेल मंत्रालय का एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है। इससे पहले, आईआरसीटीसी ने एक बयान में कहा था कि प्रबंधन ने यात्रियों की कमी के कारण सभी तेजस ट्रेनों के परिचालन को रद्द करने का फैसला किया है। आईआरसीटीसी ने लखनऊ-नई दिल्ली (82501/82502) तेजस एक्सप्रेस को 23 नवंबर से जबकि अहमदाबाद-मुंबई (82901/82902) तेजस एक्सप्रेस को 24 नवंबर से रद्द कर दिया है।

आईआरसीटीसी ने एक बयान में कहा, "प्रबंधन ने कोविड-19 महामारी के परिणामस्वरूप कम यात्रियों के कारण आईआरसीटीसीतेजस ट्रेनों के सभी प्रस्थानों को रद्द करने का फैसला किया है। कंपनी इन दोनों मार्गों में परिचालन करने वाली भारतीय रेलवे की अन्य ट्रेनों की ऑक्युपेन्सी लेवल को देखने के बाद अपने निर्णय की समीक्षा करेगी।" त्योहार के मद्दनेजर भीड़ को देखते हुए लखनऊ-नई दिल्ली और अहमदाबाद-मुंबई के बीच दो तेजस ट्रेनों को 17 अक्टूबर से फिर से शुरू किया गया था। (IANS)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत