1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 10 दिन में 50 हजार लोगों का होगा कोरोना टेस्ट, तेलंगाना में सीएम का आदेश

10 दिन में 50 हजार लोगों का होगा कोरोना टेस्ट, तेलंगाना में सीएम का आदेश

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 14, 2020 10:17 pm IST,  Updated : Jun 14, 2020 10:20 pm IST

हैदराबाद, रंगारेड्डी, मेडचल, संगारेड्डी और विकाराबाद जिलों के 30 विधानसभा क्षेत्रों में एक हफ्ते से 10 दिनों के अंदर 50 हजार लोगों का कोरोना वायरस का टेस्ट किया जाएगा।

Coronavirus test- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

हैदराबाद. तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने आदेश जारी किया कि हैदराबाद, रंगारेड्डी, मेडचल, संगारेड्डी और विकाराबाद जिलों के 30 विधानसभा क्षेत्रों में एक हफ्ते से 10 दिनों के अंदर 50 हजार लोगों का कोरोना वायरस का टेस्ट किया जाए।

संगारेड्डी जिले में एक ही परिवार के 19 लोग संक्रमित

संगारेड्डी जिले में एक ही परिवार के 19 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जहीराबाद निवासी 55 वर्षीय एक महिला को इस सप्ताह के शुरू में कई समस्याओं के साथ हैदराबाद में एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। नौ जून को कोरोना वायरस जांच के लिए उसका नमूना लिया गया और उसी दिन उसकी मौत हो गई। महिला को 10 जून को दफना दिया गया और अंतिम संस्कार में 25 लोग शामिल हुए।

इस बीच, 10 जून को महिला के नमूने की जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद महिला के सभी रिश्तेदारों को यहां सरकारी अस्पताल में पृथक-वास में रखा गया और उनके नमूने जांच के लिए हैदराबाद भेजे गए। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को परिवार के 19 लोगों की जांच रिपोर्ट आई और सभी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। छह लोगों की रिपोर्ट की अभी प्रतीक्षा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत