1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चेतावनी जारी होने से पहले एयरफोर्स स्टेशन में घुस चुके थे आतंकवादी

चेतावनी जारी होने से पहले एयरफोर्स स्टेशन में घुस चुके थे आतंकवादी

 Written By: PTI
 Published : Jan 04, 2016 04:29 pm IST,  Updated : Jan 04, 2016 04:29 pm IST

नई दिल्ली: पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन पर हमले में सेना जैसी व्यूहरचना को अंजाम देने वाले आतंकवादी शायद उनकी आमद के बारे में चेतावनी जारी होने से पहले ही स्टेशन के भीतर दाखिल हो गए थे।

Terrorists entered air force station before warning- India TV Hindi
Terrorists entered air force station before warning

नई दिल्ली: पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन पर हमले में सेना जैसी व्यूहरचना को अंजाम देने वाले आतंकवादी शायद उनकी आमद के बारे में चेतावनी जारी होने से पहले ही स्टेशन के भीतर दाखिल हो गए थे। इस दौरान पंजाब पुलिस के पुलिस अधीक्षक के इस दावे कि उसका हमलावरों ने अपहरण कर लिया था, की पुष्टि में कई घंटे बर्बाद कर दिए गए। रक्षा एजेंसियों ने यह बात कही है।

सूत्रों ने बताया कि चेतावनी जारी होते ही पठानकोट वायु सैनिक ठिकाने सहित पंजाब के तमाम महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा शीर्षस्थ स्तर पर बढ़ा दी गई ताकि आतंकवादी हमला नहीं करने पाएं। सूत्रों के अनुसार, यह संदेह है कि आतंकवादी 1 जनवरी की सुबह ही वायु सैनिक ठिकाने में घुस चुके थे, जबकि चेतावनी उसके कुछ घंटे बाद शाम में जारी की गई।

उनके अनुसार पंजाब पुलिस के अधीक्षक सलविन्दर सिंह से मिली जानकारी की पुष्टि में कुछ महत्वपूर्ण घंटे ज़ाया हो गए, जिसने दावा किया था कि उसे दो अन्य के साथ आतंकवादियों ने अगवा कर लिया था। सूत्रों ने बताया कि सलविन्दर ने शुरू में जिन पुलिस अधिकारियों को आतंकवादियों के बारे में बताया उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया, जिससे समय बर्बाद हो गया। सुरक्षा एजेंसियों को संदेह है कि कुल छह आतंकवादी थे, जो दो हिस्सों में बंटे हुए थे। इनमें एक समूह में चार और दूसरे में दो आतंकवादी थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत