1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर: भाजपा नेता पर आतंकी हमला, चार दिन में दो नेताओं को बनाया निशाना

कश्मीर: भाजपा नेता पर आतंकी हमला, चार दिन में दो नेताओं को बनाया निशाना

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 09, 2020 09:07 am IST,  Updated : Aug 09, 2020 09:07 am IST

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में रविवार को आतंकवादियों ने भाजपा के एक कार्यकर्ता को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह आतंकवादियों ने अब्दुल हामिद नजर को गोली मारी।

कश्मीर: भाजपा नेता पर आतंकी हमला, चार दिन में दो नेताओं को बनाया निशाना- India TV Hindi
कश्मीर: भाजपा नेता पर आतंकी हमला, चार दिन में दो नेताओं को बनाया निशाना Image Source : PTI

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में रविवार को आतंकवादियों ने भाजपा के एक कार्यकर्ता को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह आतंकवादियों ने अब्दुल हामिद नजर को गोली मारी। वह मध्य कश्मीर के बडगाम के मोहिंदपुरा इलाके का रहने वाला है। 

उन्होंने बताया कि नजर भाजपा का कार्यकर्ता है। अधिकारी ने बताया कि नजर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और उसकी स्थिति के बारे में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। बडगाम के एसएसपी ने बताया कि अज्ञात लोगों ने बडगाम में अब्दुल हमीद नाजर पर गोली चलाई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। 

अब्दुल हमीद नाजर बडगाम में भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष हैं। बता दें कि इससे पहले 6 अगस्त को भी आतंकियों ने एक भाजपा नेता को निशाना बयाना था, जिसमें नेता की मौत हो गई थी। उनपर अंधाधुंध फायरिंग की गई थी।

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने भाजपा नेता और सरपंच सज्जाद अहमद खांडे पर हमला किया था। आतंकियों ने उनकी गोली मारकर हत्या की थी। आतंकियों ने वारदात को तब अंजाम दिया जब सज्जाद अहमद खांडे अपने घर के बाहर थे। तभी आतंकियों ने उनपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत