1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

 Written By: IANS
 Published : Apr 03, 2015 05:51 pm IST,  Updated : Apr 03, 2015 05:52 pm IST

नई दिल्ली; राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को दोबारा जारी करने के लिए शुक्रवार को अपनी मंजूरी दे दी। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सरकार द्वारा पहले जारी किए गए अध्यादेश की

- India TV Hindi

नई दिल्ली; राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को दोबारा जारी करने के लिए शुक्रवार को अपनी मंजूरी दे दी। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सरकार द्वारा पहले जारी किए गए अध्यादेश की अवधि शनिवार को समाप्त हो रही है। साल 2013 में केंद्र में सत्तासीन तत्कालीन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार द्वारा पारित इस विधेयक को संशोधित करते हुए बीते साल 31 दिसंबर को अध्यादेश जारी किया गया था।

राज्यसभा से इस विधेयक को पारित कराने में विफल रही केंद्र सरकार ने इस अध्यादेश को दोबारा जारी करने का फैसला 31 मार्च को लिया था।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत