1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उड़ान को तैयार इंडिगो फ्लाइट के नीचे अचानक आया जंगली सुअर, 160 पैसेंजर थे मौजूद

उड़ान को तैयार इंडिगो फ्लाइट के नीचे अचानक आया जंगली सुअर, 160 पैसेंजर थे मौजूद

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 14, 2017 04:51 pm IST,  Updated : Nov 14, 2017 04:51 pm IST

विशाखापट्टनम से हैदराबाद जाने वाले इंडिगो विमान में बैठे यात्री और पायलट उस समय हैरान रह गए जब उड़ान से ठीक पहले अचानक

indigo- India TV Hindi
indigo

मुंबई: विशाखापट्टनम से हैदराबाद जाने वाले इंडिगो विमान में बैठे यात्री और पायलट उस समय हैरान रह गए जब उड़ान से ठीक पहले अचानक हवाई पट्टी पर जंगली सुअर नजर आया और विमान के नीचे आ गया। हालांकि, पायलट ने विमान को रोकने के बजाए उड़ान भरना उचित समझा। विमान में करीब 160 यात्री और चालक दल के सदस्य मौजूद थे।

इंडिगो ने आज बयान में कहा कि ऐसे समय में पायलट उड़ान को नहीं रोक सकता था और उसे उड़ान भरने के लिए मजूबर होना पड़ा, लेकिन सावधानी बरतते हुए कुछ देर बाद उसने विमान को हवाई पट्टी पर उतारा। जिसके बाद किसी संभावित क्षति की जांच की गई।

विमानन कंपनी ने कहा कि जरुरी जांच के बाद विमान को यात्रा के लिए रवाना कर दिया गया। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम की वजह से उड़ान में डेढ़ घंटे देरी हुई। रविवार को हुई इस घटना की जानकारी नागर विमानन महानिदेशलय (DGCA) को दे दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत