नई दिल्ली: अगर हौसला बुलंद हो तो कछ भी मुश्किल नहीं है। इस बात को सच साबित किया है इन जाबाज नेत्रहीन लड़कियों ने जो चालीस फुट ऊँची रस्सी का पुल पल भर में पार कर लेती हैं।
दरअसल आजकल नैनीताल में दिल्ली से आई नेत्रहीनों की एक संस्था नैशनल एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड वूमेन 'नैब' दो दिन का साहसिक खेल प्रशिक्षण चल रहा है। यहाँ स्कूल की 28 नेत्रहीन लडकिया प्रशिक्षण लेने पहुंची हैं।' स्किल्स टू चैलेंज रोक्स ' के तहत इन लड़कियों को ट्रेकिंग, रिवर क्रासिंग, रोप क्लाइम्बिंग, नेट क्लाइम्बिंग, रोप ब्रिज क्रासिंग जैसी कई ट्रेनिंग दी जा रही है।
नैनीताल के पहाड़ी क्षेत्र अयारपाटा में बने इस कैम्प का नज़ारा आजकल इन लड़कियों के हौसलों को मज़बूत कर रहा है।
ये लड़किया लकड़ी के पटलों वाले पुल...