नई दिल्ली। जयपुर आयुक्तालय के हरमाड़ा थाना क्षेत्र में कल देर रात अज्ञात लोगों ने एचडीएफसी बैंक के एटीएम को तोड़ा और उसमें रखे आठ लाख रूपये लेकर फरार हो गये। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । थानाधिकारी रमेश सैनी से शुक्रवार को बताया कि राधाकिशनपुरा गांव में देर रात अज्ञात लोग एचडीएफसी बैंक का एटीएम तोड़कर आठ लाख रुपए लेकर फरार हो गये और बदमाशों ने एटीएम बूथ में लगा सीसीटीवी भी तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि बैंक प्रशासन की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज करवाया गया है। बैंक प्रशासन के अनुसार एटीएम मशीन में दो दिन पूर्व दस लाख रूपये डाले गये गये बीते दो दिनों में ग्राहकों ने मशीन से दो लाख रूपये निकाल लिये थे। एफएसएल टीम नमूनों की जांच कर रही है।
- Hindi News
- भारत
- राष्ट्रीय
- ठंड में चोरों का कहर, देर रात एटीएम मशीन तोड़कर आठ लाख उड़ा ले गए
ठंड में चोरों का कहर, देर रात एटीएम मशीन तोड़कर आठ लाख उड़ा ले गए
जयपुर आयुक्तालय के हरमाड़ा थाना क्षेत्र में कल देर रात अज्ञात लोगों ने एचडीएफसी बैंक के एटीएम को तोड़ा और उसमें रखे आठ लाख रूपये लेकर फरार हो गये। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement