पुणे: केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने नियंत्रण रेखा के पार सेना के सर्जिकल स्ट्राइक पर संदेह जताने वाले राजनीतिज्ञों पर निशाना साधते हुए आज कहा कि ऐसे नेताओं को पाकिस्तान की नागरिकता ले लेनी चाहिए।
(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)
उमा ने यहां संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए कहा, जो नेता यह कहते हैं कि यदि पाकिस्तान सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहा है तो उन्हें सबूत दे दिये जाने चाहिए, ऐसे व्यक्तियों को पाकिस्तान की नागरिकता ले लेनी चाहिए। उमा यहां केंद्रीय जल एवं उर्जा अनुसंधान स्टेशन (सीडब्ल्यूपीआरएस) के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आयी थीं।
कांग्रेस ने कल सरकार से कहा था कि वह गत सप्ताह सेना की ओर से नियंत्रण रेखा के पार किये गए सर्जिकल स्ट्राइक का विश्वसनीय सबूत रखे जिससे कि पाकिस्तान बेनकाब हो सके जिसने ऐसी कार्रवाई से इनकार किया है।
कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता आनंद शर्मा ने भी इस दावे को खारिज करने का प्रयास किया कि सर्जिकल स्ट्राइक भारतीय सेना की आतंकवादी ठिकानों पर ऐसी पहली जवाबी कार्रवाई थी उन्होंने जोर देकर कहा कि सेना ने जरूरत या उकसावे के अनुसार पहले भी जवाब दिया है।
मुम्बई कांग्रेस प्रमुख संजय निरूपम ने भी आज सेना के सर्जिकल स्ट्राइक की सच्चाई पर संदेह जताया।