1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र में हावड़ा मेल के तीन कोच पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं

महाराष्ट्र में हावड़ा मेल के तीन कोच पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jun 10, 2018 07:04 am IST,  Updated : Jun 10, 2018 07:04 am IST

महाराष्ट्र में रविवार सुबह इगतपुर रेलवे स्टेशन के पास हावड़ा मेल डिरेल हो गई। हादसे में ट्रेन के तीन कोच पटरी से उतर गए। हादसे में किसी के घायल होने के कोई सूचना अभी तक नहीं मिल पाई है।

Three coaches of Howrah Mail train derailed near Igatpuri...- India TV Hindi
Three coaches of Howrah Mail train derailed near Igatpuri railway station

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में रविवार सुबह इगतपुर रेलवे स्टेशन के पास हावड़ा मेल डिरेल हो गई। हादसे में ट्रेन के तीन कोच पटरी से उतर गए। हादसे में किसी के घायल होने के कोई सूचना अभी तक नहीं मिल पाई है। हादसे के कारण इस रूट पर चलने वाली सभी ट्रेनों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात मुंबई से हावड़ा जा रही 12808 हावड़ा मेल के तीन कोच पटरी से उतर गए। उस समय ट्रेन अगतपुर रेलवे स्टेशन के पास थी।

यह हादसा देर रात ढाई से 3 बजे के बीच हुआ। रेलवे कंट्रोल के अनुसार पटरी के मरम्‍मत का काम किया जा रहा है। हावड़ा मेल के आधे कोच को इगतपुरी ले जाया गया है, जबकि बाकी बचे आधे कोच को कसारा लाया जाएगा। फिलहाल मुंबई से इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों के परिचालन में देरी हो सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत