1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. असम में तीन संदिग्ध पशु चोरों को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

असम में तीन संदिग्ध पशु चोरों को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 20, 2020 08:51 am IST,  Updated : Jul 20, 2020 08:51 am IST

असम में करीमगंज जिले के एक चाय बागान में भीड़ ने तीन संदिग्ध बांग्लादेशी पशु चोरों को पीट-पीटकर मार दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

असम में तीन संदिग्ध पशु चोरों को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला- India TV Hindi
असम में तीन संदिग्ध पशु चोरों को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला Image Source : FILE

करीमगंज: असम में करीमगंज जिले के एक चाय बागान में भीड़ ने तीन संदिग्ध बांग्लादेशी पशु चोरों को पीट-पीटकर मार दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, पशु चोरों के एक समूह ने शनिवार रात भारत-बांग्लादेश सीमा पार करके पथरकंडी थाना अंतर्गत बोगरीजान चाय बागान में प्रवेश किया। यह स्थान सीमा से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर है। 

उन्होंने चाय बागान के एक मजूदर के यहां से पशु चोरी करने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि मजदूर के शोर मचाने के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए और पशु चोरों पर हमला कर दिया। इनमें से चार फरार हो गए जबकि पकड़ में आए तीन संदिग्ध चोरों की भीड़ द्वारा पीटे जाने से मौत हो गई। 

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने कहा कि शवों के पास से बिस्कुट, ब्रेड के टुकड़े मिले हैं जो बांग्लादेश के बने हैं। इसके अलावा रस्सी, तार काटने के उपकरण और बैग आदि भी मिले है। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पायी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत