1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच झड़प, 10 से ज्यादा घायल

दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच झड़प, 10 से ज्यादा घायल

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 16, 2020 08:15 pm IST,  Updated : Feb 16, 2020 08:39 pm IST

तिहाड़ जेल की जेल नंबर 4 में कुछ कैदी आपस में भिड़ गए। इस भिड़ंत में कुछ कैदियों के घायल होने की खबर है।

Tihar Jail- India TV Hindi
Representational Image Image Source : FILE

नई दिल्ली। दिल्ली की तिहाड़ जेल में कारागार संख्या चार में कैदियों में आपस में हुई झड़प में कई बंदी घायल हो गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार घटना शनिवार को दोपहर 12.30 बजे के आसपास हुई। जेल के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘रोज हम बारह बजे से तीन बजे तक कैदियों को वापस बैरक में भेजते हैं। शनिवार को एक कैदी अंदर जाने को तैयार नहीं था और उसने साथी कैदियों को उकसाना शुरू कर दिया।इससे उनके बीच झड़प शुरू हो गयी।’’ 

अधिकारी ने कहा, ‘‘दो कैदी गंभीर रूप से घायल हो गये और उन्हें दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया। वे उपचार के बाद तिहाड़ लौट आये।’’ अधिकारी के अनुसार इस झड़प में 10-12 अन्य कैदियों को हल्की चोटें आयीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत