1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में बढ़ सकता है ठंड का प्रकोप, पारा और नीचे लुढ़कने का अनुमान

दिल्ली में बढ़ सकता है ठंड का प्रकोप, पारा और नीचे लुढ़कने का अनुमान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 20, 2019 12:31 pm IST,  Updated : Dec 20, 2019 12:31 pm IST

देश की राजधानी दिल्ली में पिछले हफ्ते हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है और मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में पारा और नीचे लुढ़क सकता है।

Delhi Weather Forecast by IMD- India TV Hindi
Delhi Weather Forecast by IMD

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में पिछले हफ्ते हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है और मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में पारा और नीचे लुढ़क सकता है। भारतीय मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया गया है। हालांकि शनिवार 21 दिसंबर को दिल्ली में बादल छाए रहने का अनुमान लगाया गया है और साथ में कुछेक जगहों पर हल्की बरसात का भी अनुमान है और इस दौरान ठंड से कुछ राहत मिल सकती है, 21 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया गया है।

हालांकि रविवार से फिर मौसम बदल सकता है और तापमान में गिरावट आने का अनुमान है, मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और सोमवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेलसियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक मंगलवार से दिल्ली में न्यूनतम तापमान में और भी ज्यादा गिरावट आ सकती है। 

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार और बुधवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान घटकर 5 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है जबकि गुरुवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 

Delhi Weather Forecast by IMD
Image Source : IMDDelhi Weather Forecast by IMD

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत