1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Kisan Tractor Rally: लालकिले में घुसे प्रदर्शनकारी, ITO पर जमकर बवाल

Kisan Tractor Rally: लालकिले में घुसे प्रदर्शनकारी, ITO पर जमकर बवाल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 26, 2021 02:03 pm IST,  Updated : Jan 26, 2021 02:18 pm IST

देश की राजधानी नई दिल्ली में किसान ट्रैक्टर परेड के नाम पर जमकर हुड़दंग हो रहा है। हुड़दंगियों ने ITO पर जमकर बवाल मचाया हुआ है। वहीं दूसरी तरफ से प्रदर्शनकारी लाल किले भी पहुंच गए हैं। यहां कुछ हुड़दंगी लालकिले के अंदर घुस गए और प्रचारी पर अपना झंडा फहरा दिया है।

Tractor rally Farmer reaches red fort live updates Kisan Tractor Rally: लालकिले पहुंचे प्रदर्शनकारी,- India TV Hindi
Kisan Tractor Rally: लालकिले पहुंचे प्रदर्शनकारी, ITO पर जमकर बवाल Image Source : PTI /ANI

नई दिल्ली. देश की राजधानी नई दिल्ली में किसान ट्रैक्टर परेड के नाम पर जमकर हुड़दंग हो रहा है। हुड़दंगियों ने ITO पर जमकर बवाल मचाया हुआ है। वहीं दूसरी तरफ से प्रदर्शनकारी लाल किले भी पहुंच गए हैं। यहां कुछ हुड़दंगी लालकिले के अंदर घुस गए और प्रचारी पर अपना झंडा फहरा दिया है।

हुड़दंग पर ये बोले टिकैत

इस रैली के शांतिपूर्ण होने के कल तक तमाम वादे करने वाले किसान नेता पीछे हैं, हुड़दंग कर रहे प्रदर्शनकारी आगे-आगे चल रहे हैं। गाजीपुर बॉर्डर से किसानों का नेतृत्व करते हुए आगे बढ़ रहे राकेश टिकैत ने हिंसा के सवाल पर कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर रैली शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। ये मेरी जानकारी में नहीं है।

रविवार को किसान नेताओं ने ये बात कही थी
रविवार को किसान नेताओं ने कहा था कि कल की ट्रैक्टर रैली की बात है तो इससे सरकार को हमारी शक्ति के बारे में एक एहसास होगा और उसे पता चलेगा कि आंदोलन केवल हरियाणा या पंजाब तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे देश का आंदोलन है।’’ दर्शनपाल ने कहा कि प्रत्येक कूच या प्रदर्शन शांतिपूर्ण होगा, जैसा कि अब तक रहा है। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ट्रैक्टर परेड के लिए आए किसान अब वापस नहीं जाएंगे तथा प्रदर्शन से जुड़ेंगे। हमारी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।’’ 

देखिए लाइव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत