1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. श्रीनगर के लाल चौक पर इस जगह पहली बार फहराया गया तिरंगा, केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी

श्रीनगर के लाल चौक पर इस जगह पहली बार फहराया गया तिरंगा, केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 07, 2021 04:19 pm IST,  Updated : Apr 07, 2021 05:15 pm IST

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में लाल चौक पर प्रेस एन्क्लेव में पहली बार तिरंगा लहराया गया है। आजाद भारत के इतिहास में यह पहली बार हुआ, जब श्रीनगर के लाल चौका स्थित प्रेस एन्क्लेव पर तिरंगा फहराया गया है।

श्रीनगर के लाल चौक पर इस जगह पहली बार फहराया गया तिरंगा, केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी- India TV Hindi
श्रीनगर के लाल चौक पर इस जगह पहली बार फहराया गया तिरंगा, केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी Image Source : @DRJITENDRASINGH

श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर): जम्‍मू-कश्‍मीर के श्रीनगर में लाल चौक पर प्रेस एन्‍क्‍लेव में पहली बार तिरंगा लहराया गया है। आजाद भारत के इतिहास में यह पहली बार हुआ, जब श्रीनगर के लाल चौका स्थित प्रेस एन्‍क्‍लेव पर तिरंगा फहराया गया है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने तस्वीरें भी साझा की हैं।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जो तस्वीरें साझा की हैं, उनमें दिख रहा है कि लाल रंग की एक बिल्डिंग के ऊपर की तरफ तिरंगा लहरा रहा है। यह बिल्डिंग श्रीनगर के लाल चौक पर स्थित प्रेस एन्‍क्‍लेव की है। आजादी के बाद यहां पहली बार ऐसा हुआ है कि भारत का तिरंगा लहराता दिख रहा है।

मंत्री जितेंद्र सिंह ने ट्वीट में लिखा, "आजादी के बाद पहली बार श्रीनगर के लाल चौक पर प्रेस एन्‍क्‍लेव के ऊपर तिरंगा फहराया गया।" गौरतलब है कि कश्‍मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराना हमेशा से चर्चा का विषय रहा है। यह घाटी में आतंकवाद के खिलाफ भारत की मजबूत पकड़ के लिहाज से भी अहम माना जाता रहा है।

गौरतलब है कि बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता मुरली मनोहर जोशी की अगुवाई में 26 जनवरी, 1992 को भी लाल चौक पर तिरंगा फहराया गया था। तब यहां तिरंगा फहराने वाली बीजेपी नेताओं की उस टीम में मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल थे।

दरअसल, बीजेपी ने दिसंबर 1991 में कन्याकुमारी से 'एकता यात्रा' की शुरू की थी, जो कई राज्यों से होते हुए कश्मीर भी पहुंची थी। इसका मकसद यह संदेश देना था कि कश्‍मीर को अलग नहीं होने दिया जाएगा और तिरंगे को हर जगह उचित सम्‍मान मिलेगा।

इस दौरान कश्मीर से धारा 370 हटाना भी भाजपा का मुद्दा रहा था। उसके करीब 17 साल बाद 5 अगस्‍त, 2019 को मोदी सरकार ने धारा 370 के अहम प्रावधानों को निरस्‍त करने का फैसला लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत