1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उप्र में 2 की हत्या, आरोपी हिरासत में

उप्र में 2 की हत्या, आरोपी हिरासत में

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 27, 2015 01:39 pm IST,  Updated : Jun 27, 2015 01:45 pm IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शुक्रवार देर रात एक व्यक्ति ने अपने बड़े भाई और भतीजे पर कुल्हाड़ी से वार कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर दोनों शव

उप्र में 2 की हत्या,...- India TV Hindi
उप्र में 2 की हत्या, आरोपी हिरासत में

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शुक्रवार देर रात एक व्यक्ति ने अपने बड़े भाई और भतीजे पर कुल्हाड़ी से वार कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस ने बताया कि जिले के जानसठ स्थित हुसैनपुरा में विजय उर्फ कल्लू ने शुक्रवार देर रात करीब दो बजे अपने बड़े भाई सतपाल (38) व उसके सात साल के बेटे वंश की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी विजय नशे का आदी है। आरोपी ने बताया कि वह कई दिनों से सतपाल से दिल्ली जाने के लिए पैसे मांग रहा था। पैसे नहीं मिलने से नाराज होकर उसने रात को मकान की छत पर सोते हुए भाई और भतीजे पर कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे दोनों की मौत हो गई।

हत्या की सूचना मिलने पर शनिवार सुबह पहुंची, पुलिस ने आरोपी विजय को हिरासत में लिया है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत