1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शोपियां में मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, ISIS की विचारधारा से प्रेरित थे आतंकी

शोपियां में मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, ISIS की विचारधारा से प्रेरित थे आतंकी

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 11, 2019 07:54 pm IST,  Updated : Jun 11, 2019 07:54 pm IST

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में ‘‘इस्लामिक स्टेट (आईएस) की विचारधारा से प्रेरित’’ दो स्थानीय आतंकवादी मारे गए।

Two ISIS inspired terrorist killed in Shopian District of Jammu Kashmir- India TV Hindi
Two ISIS inspired terrorist killed in Shopian District of Jammu Kashmir Image Source :

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में ‘‘इस्लामिक स्टेट (आईएस) की विचारधारा से प्रेरित’’ दो स्थानीय आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने शोपियां के अवनीरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद मंगलवार तड़के इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। 

उन्होंने बताया कि आंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलीबारी के बाद तलाश अभियान मुठभेड़ में बदल गया। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए। मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ है।’’ 

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मारे गए आतंकियों की पहचान कुलगाम निवासी सायर अहमद बट और अवनीरा निवासी शाकिर अहमद वाघे के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस के रिकार्ड के अनुसार मारे गए दोनों आतंकवादी आईएस की विचारधारा से प्रेरित थे और आतंक के मामलों में उनकी तलाश की जा रही थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत