1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दो कश्मीरी राजनीतिक नेताओं को नजरबंदी से रिहा किया गया

दो कश्मीरी राजनीतिक नेताओं को नजरबंदी से रिहा किया गया

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 25, 2019 09:58 pm IST,  Updated : Nov 25, 2019 10:18 pm IST

रिहा किये गये ये लोग पूर्व विधायक हैं और अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को हटाये जाने संबंधी केन्द्र के फैसले के दिन पांच अगस्त से इन लोगों को अपने-अपने आवासों पर नजरबंद किया गया था।

Ghulam Hassan Mir- India TV Hindi
Ghulam Hassan Mir Image Source : PTI (FILE)

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने दो राजनीतिक नेताओं को नजरबंदी से रिहा करने की सोमवार को घोषणा की। इसके अलावा दो अन्य को विधायक हॉस्टल से उनके घर स्थानांतरित किया जायेगा। अधिकारियों ने बताया कि पीडीपी से दिलावर मीर और गुलाम हसन मीर गत पांच अगस्त से नजरबंद थे और 110 दिनों से अधिक की नजरबंदी के बाद नये केन्द्र शासित प्रदेश प्रशासन ने उन्हें रिहा कर दिया।

रिहा किये गये ये लोग पूर्व विधायक हैं और अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को हटाये जाने संबंधी केन्द्र के फैसले के दिन पांच अगस्त से इन लोगों को अपने-अपने आवासों पर नजरबंद किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि पूर्ववर्ती राज्य जम्मू कश्मीर की विधानसभा में विधायक रहे अशरफ मीर और हाकीन यासीन को उनके घर स्थानांतरित किया जायेगा लेकिन वे नजरबंदी में रहेंगे।

मीर और यासीन दोनों उन 34 राजनीतिक नेताओं में शामिल थे, जिन्हें श्रीनगर के सेंटूर होटल से स्थानांतरित किए जाने के बाद विधायक हॉस्टल में रखा गया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत