सेना के एक अधिकारी ने कहा कि 17 टेंट व कई वाहन कीचड़ में दब चुके हैं। सड़क यातायात चालू करने के लिए सेना बुलडोजर की मदद ले रही है।
एक तालाब के पास हुए भूस्खलन से बंद हुए मार्ग से मलबा हटाने का काम शुरू किया जा चुका है।
बालटाल में शुक्रवार रात बादल फटने की घटना में मारे गए बच्चों की पहचान राजस्थान निवासी प्रकाश की 13 वर्षीया बेटी पूजा और राजस्थान के ही रहने वाले कैलाश के 12 वर्षीय बेटे विक्रम के रूप में हुई। तीसरा शव बाद में मिला।
सुरक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना में नौ लोग घायल हुए हैं। 780 लोगों को एक सैन्य शिविर में और 1,500 यात्रियों को भंडवास में पहुंचाया गया है, जबकि 12 दुकानें पानी के तेज प्रवाह में बह गईं।
अगली स्लाइड में देखे हादसे की तस्वीर-