1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तमिलनाडु: लाइट गई तो जेनरेटर चलाया, 2 लोगों की धुएं से मौत

तमिलनाडु: लाइट गई तो जेनरेटर चलाया, 2 लोगों की धुएं से मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 24, 2021 11:50 am IST,  Updated : Jul 24, 2021 11:50 am IST

तमिलनाडु के उधगमंडलम में बिजली के जेनरेटर से निकले धुंए के कारण कथित रूप से दो लोगों मौत हो गई। गांव में रात भर बिजली नहीं रहने के कारण लोगों ने यह जेनरेटर चलाया था।

तमिलनाडु: लाइट गई तो...- India TV Hindi
तमिलनाडु: लाइट गई तो जेनरेटर चलाया, 2 लोगों की धुएं से मौत Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

उधगमंडलम (तमिलनाडु): तमिलनाडु के उधगमंडलम में बिजली के जेनरेटर से निकले धुंए के कारण कथित रूप से दो लोगों मौत हो गई। गांव में रात भर बिजली नहीं रहने के कारण लोगों ने यह जेनरेटर चलाया था। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। मामले में तीन अन्य को जिले के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शोलूर उराडी में शुक्रवार की रात एक मंदिर में उत्सव के आयोजन के दौरान बिजली नहीं रहने से ये पांचों लोग जेनरेटर चलाने गए थे और जेनरेटर वाले कमरे में ही दरवाजा बंद कर सो गए थे।

कुछ ग्रामीणों ने शनिवार सुबह उन्हें बेहोशी की हालत में देखा और उन्हें सरकारी अस्पताल ले गए। उन्होंने बताया कि दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया जबकि अन्य का इलाज चल रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत