1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारी बारिश से मुंबई-पुणे हाईवे पर चट्टान खिसकी, दो घायल

भारी बारिश से मुंबई-पुणे हाईवे पर चट्टान खिसकी, दो घायल

 Written By: Agency
 Published : Jun 23, 2015 10:07 am IST,  Updated : Jun 23, 2015 10:12 am IST

पुणे: कई दिनों से हो रही बारिश की वजह से मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर एक चट्टान खिसक गई। जिससे हाईवे का रास्ता पूरी तरह से बन्द हो गया। जिसके कारण हाईवे पर करीब 5 किलोमीटर

भारी बारिश से...- India TV Hindi
भारी बारिश से मुंबई-पुणे हाईवे पर चट्टान खिसकी, दो घायल

पुणे: कई दिनों से हो रही बारिश की वजह से मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर एक चट्टान खिसक गई। जिससे हाईवे का रास्ता पूरी तरह से बन्द हो गया। जिसके कारण हाईवे पर करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया औऱ दो लोग घायल हो गए।

 सुबह करीब 10 बजे एक्सप्रेस वे के खंडाला के पास पर चट्टान खिसकी। चट्टान के कुछ टुकड़े एक्सप्रेस वे से गुजर रहे पद्म जैन और नरेंद्र जैन की कार पर भी गिर गए। इससे दोनों जख्मी हो गए। जिन्हें पुणे के एक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद पुणे से मुंबई की ओर जाने वाला हाईवे ठप पड़ गया। दोपहर 12 बजे के आसपास खंडला पुलिस ने ट्रैफिक को ओल्ड पुणे-मुंबई हाईवे की ओर डाइवर्ट किया गया। दुर्घटना स्थल पर फैले मलबे को हटाने के लिए आईआरबी कंपनी के 2 दर्जन से ज्यादा मजदूर को मलबा हटाने में डेढ़ घंटे लगे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत