1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सीबीएसई की 10 वीं की परीक्षा में खराब अंक आने से निराश होकर दो छात्रों ने आत्महत्या की

सीबीएसई की 10 वीं की परीक्षा में खराब अंक आने से निराश होकर दो छात्रों ने आत्महत्या की

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 30, 2018 12:02 am IST,  Updated : May 30, 2018 12:02 am IST

पुलिस ने बताया उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है लेकिन पुलिस को शक है कि वह परीक्षा के नतीजों से निराश था

चित्र का इस्तेमाल...- India TV Hindi
चित्र का इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किया गया है। Image Source : PTI

नई दिल्ली: सीबीएसई बोर्ड की 10 वीं की परीक्षा के नतीजों में अच्छे अंक नहीं आने से निराश दो विद्यार्थियों ने यहां कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने  बताया कि ये मामले राष्ट्रीय राजधानी के ककरोला और वसंत कुंज इलाके के हैं। मृतकों में एक की पहचान रोहित कुमार मीणा (17) के तौर पर हुई। वह द्वारका के एम आर विवेकानंद मॉडल स्कूल का छात्र था। पुलिस ने बताया कि ककरोला निवासी मीणा को घटना के तुरंत बाद स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस ने बताया उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है लेकिन पुलिस को शक है कि वह परीक्षा के नतीजों से निराश था। वहीं, दक्षिणपश्चिमी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में हुई दूसरी घटना के तहत रेयान इंटरनेशनल स्कूल की 15 वर्षीय छात्रा प्रज्ञा पांडे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने 70 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत